मैं भले पीएम हूं , पर भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता भी हूं: पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के टाउन हॉल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भले पीएम हूं , पर भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता भी हूं।
वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के टाउन हॉल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भले पीएम हूं , पर भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता भी हूं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मैंने दो जगह से चुनाव जीता था। वडोदरा और काशी दोनों ने मुझे मौका दिया। चाहता तो वडोदरा से पीएम बन जाता। पर मैंने काशी को चुना। पीएम मोदी ने भोजपुरी भाषा में पार्टी की भाषण की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि पार्टी की इच्छा थी कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में एक रैली करूं। मैंने कहा कि काशी जाऊं या न जाऊं काशी का सांसद होने के नाते कह सकता हूं कि चुनाव जीत जाओगे। पर काशी की जनता-जनार्दन को शुक्रिया कहना चाहता हूं क्योंकि आपने मुझे सेवा का मौका दिया है।
उन्होंने कहा कि काशी ऐसा हो जिसमें विरासत भी हो वाई-फाई भी हो। जैसे गंगा मां बहती रहती हैं, वैसे ही मेरा काशी भी हो। उन्होंने कहा कि काशी एक शहर नहीं बल्कि एक सभ्यता की पहचान भी है। हमारा प्रयास है कि हम उत्तम काशी को बना सके।
उन्होंने कहा कि मैं 24 घंटें बिजली देने का वादा करता हूं, मुझे गंगा मैय्या की कसम खाने की जरूरत नही है। उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि वो 24 घंटें बिजली दिए जाने का झूठा वादा करते हैं और जब आज वो मंदिर पूजा करने जा रहे थे तो बिजली चली गई।












Click it and Unblock the Notifications