नरेंद्र मोदी रचेंगे इतिहास, आजादी के बाद आज तक किसी PM ने नहीं किया ऐसा, मथुरा से जुड़ा है मामला

PM Modi in Mathura Today: पीएम मोदी आज शाम मथुरा में रहेंगे। वो देश के पहले पीएम हैं जो श्रीकृष्ण जन्मभूमि का दर्शन करने जा रहे हैं। आजादी के बाद से अब तक कोई भी प्रधानमंत्री कान्हा की जन्मस्थली नहीं पहुंचा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का दर्शन करने के बाद पीएम मोदी रेलवे मैदान पहुंचकर भक्त मीराबाई जन्मोत्सव में शामिल होंगे, कुल मिलाकर पीएम मोदी वहां 4 घंटे तक रहने वाले हैं।

PM Narendra Modi

मालूम हो कि पीएम मोदी का ये दौरा तब हो रहा है जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार को बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर के निर्माण को हरी झंडी दी है लेकिन कृष्ण जन्मभूमि के एडवोकेट कमिश्नर के सर्वे को लेकर अपना ऑर्डर रिजर्व रखा है।

4 बजकर 30 मिनट पर श्रीकृष्ण जन्मस्थली करेंगे दर्शन

आपको बता दें कि आज पीएम मोदी हेलिकॉफ्टर से मथुरा पहुंचेंगे। जहां सीएम योगी उनकी अगवानी करेंगे और उसके बाद 4 बजकर 30 मिनट पर सड़कमार्ग से कान्हा के जन्मस्थली पहुंचेंगे और उसके बाद मीराबाई उत्सव में शामिल होंगे, वहां उनका मीराबाई पर पांच मिनट की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी और उसके बाद वो मीराबाई के नाम पर डाक टिकट भी जारी करेंगे।

पीएम मोदी 525 रुपये का सिक्का भी जारी करेंगे

इस दौरान मथुरा की सांसद हेमा मालिनी मीराबाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी जो करीब डेढ़ घंटे की होगी। मीराबाई जन्मोत्सव समारोह में पीएम मोदी पहली बार 525 रुपये का सिक्का भी जारी करेंगे।

32 साल पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि का दर्शन किया था

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार श्रीकृष्ण जन्मभूमि जा रहे हैं, इससे पहले 32 साल पहले उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन किए थे लेकिन तब वो पीएम नहीं थे, ये बात साल 1991 की है, तब वो बीजेपी संगठन के मंत्री पद पर थे।

कान्हाभक्त काफी खुश और उत्साहित है

फिलहाल पीएम मोदी के आगमन से कान्हाभक्त काफी खुश और उत्साहित है, उन्हें ऐसी उम्नीद है कि आज पीएम मोदी बांके बिहारी कॉरिडोर के बजट को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

कॉरिडोर के बजट पर कर सकते हैं ऐलान

मालूम हो कि बीजेपी के कार्यकाल में इससे पहले काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल कॉरिडोर का भव्य निर्माण हुआ है तो वहीं दूसरी ओर अयोध्या का राममंदिर भी अब दर्शन के लिए पूरी तरह से तैयार है इस भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा, जिसका राम भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+