Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी में 10 नगर निगमों के लिए के बीजेपी मेयर कैंडिडेट घोषित, देखें लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी ने यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। जिसमें 10 सीटों के मेयर प्रयाशियों की घोषणा की गई है।

Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने महापौर प्रत्याशियों की पहली सूची (BJP mayor candidates list) जारी है। इस लिस्ट में यूपी के कुल 17 नगर निगमों में से 10 सीटों पर बीजेपी मेयर कैंडिडेट का ऐलान किया गया है। जबकि 7 मेयर पदों पर पार्टी की ओर से उम्मीदवारों का ऐलान बाकी है।
रविवार को जिन नगर निगम सीटों से लिए भाजपा ने मेयर पदों का ऐलान किया है उनमें लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और आगरा समेंत कई अहम सीटें शामिल हैं। भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में इस बार गोरखपुर से चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, प्रयागराज से उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, वाराणसी अशोक तिवारी, मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल, फिरोजाबाद से कामिनी राठौर, आगरा हेमलता दिवाकर, लखनऊ सुषमा खरकवाल, सहारानपुर से अजय कुमार, मथुरा- वृंदावन से विनोद अग्रवाल और झांसी से बिहारी लाल आर्य को मौका मिला है।
इसके अलावा रविवार को ही भाजपा ने यूपी नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 100 नगर पालिका परिषद में भाजपा ने 99 नगर पालिका परिषद में प्रत्याशी घोषित किए। इसमें 43 महिलाओं को मौका दिया गया। भाजपा ने नगर पालिका परिषद प्रत्याशियों की सूची तैयार करने में करीब पांच दिन कड़ी मशक्कत की। भाजपा ने पहले चरण में जिन सीटों पर चुाव होने हैं उनमें केवल सीतापुर जिले की लहरपुर नगर पालिका परिषद में प्रत्याशी घोषित नहीं किया।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा को प्रदेश में कई जगह मुस्लिम बहुल सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिले हैं। सीतापुर जिले की लहरपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं लहरपुर को मुस्लिम बहुल बताते हुए रिक्त छोड़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications