नाभा जेलब्रेक: परमिंदर को लेकर यूपी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
आईजी ने कहा, 'हमने काफी प्रयास के बाद परमिंदर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। वह देहरादून भागने की फिराक में था लेकिन पकड़ लिया गया।'
मेरठ। पंजाब जेल ब्रेक की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार हुए परमिंदर की कार से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। मेरठ रेंज के आईजी अजय आनंद ने पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहम बातें बताईं। उन्होंने कहा कि आरोपी परमिंदर सिंह यूपी से भागने की कोशिश में था।

आईजी ने कहा, 'हमने काफी प्रयास के बाद परमिंदर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। वह देहरादून भागने की फिराक में था लेकिन पकड़ लिया गया।'
उन्होंने कहा, 'इस पूरे मामले में शामिल हमारे पुलिसकर्मी शेहजाद अली, दीपांशु त्यागी और राम को ईनाम देने की घोषणा की गई है। उन्हें वीरता पुरस्कार देने की भी संस्तुति होगी।'
यूपी के शामली में पुलिस ने परमिंदर की कार से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने कैदियों को जेल से भगाने के आरोपी परमिंदर सिंह को शामली जिले के कैराना से गिरफ्तार किया था। परमिंदर को तब गिरफ्तार किया गया, जब वह गाड़ी बदलकर भागने की फिराक में था।












Click it and Unblock the Notifications