अखिलेश यादव ने सीएम आदित्यनाथ को दी सलाह, कहा-हमारे शेर भूखे है पास भी मत जाना

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सलाह देते हुए कहा है कि हमारे शेर चिड़ियाघरों में भूखे है इसलिए उनके पास भी न जाएं।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की नई सरकार के कामकाज पर तंज कसा। अखिलेश ने भाजपा सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारे शेरों को भूखा रखा जा रहा है, इसलिए बेहतर है कि उसके पास न जाएं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बूचड़खानों पर लिए गए फैसलों पर चुटकी देते हुए कहा कि चिड़ियाघर में हमारे शेरों को भूखा रहना पड़ रहा है।

 My lions are hungry, don't go near them: Akhilesh Yadav cautions UP CM Adityanath

ऐसे में मेरी सलाह है कि उसके पास न जाएं। उन्होंने कहा कि भूखे शेर के पास जाने का मतलब है अपनी जान गंवाना। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने 5 विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अपनी प्यारी चीज छूट जाने का अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि वो अपनी बेहद प्यारी चीज वहां छोड़ आएं है, लेकिन अब उन्हें उनकी चिंता सता रहा है।

उस बारे में बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि जब मैं सीएम आवास में रह रहा था तो पता नहीं कहां से वहां तीन मोर आ गए। मुझे वो मोर बड़े पसंद है। इसलिए मैं उनके लिए मैं अलग से खाना मंगवाता था। लेकिन अब मुझे उनकी चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि अब पता नहीं मेरे बेचारे मर कैसे होंगे। उन्हें खाना मिल रहा है या नहीं? उन्होंने कहा कि शुद्धिकरण कराने वाले उन्हें खाना देंगे या नहीं? इस बात को लेकर मैं काफी चिंतित हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+