valentine's day पर बजरंग दल का आतंक, दुकानों में घुस-घुसकर प्यार के पनाहगारों को पीटा, CCTV

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में वैलेंटाइन डे के दिन बजरंग दल कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी खुलेआम देखने को मिली। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कन्फेक्शनरी की दुकान पर दर्जनों युवक जबरन घुस गए और खुद को बजरंग दल कार्यकर्ता बताते हुए पूरी दुकान में प्रेमी युगल को ढूंढना शुरू कर दिया। दुकानदार द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो बजरंग दल के कार्यकर्ता बताते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की और खूब गाली गलौज की गई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी का यह नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया इस पूरे मामले की सूचना जब पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।

muzaffarnagar valentines day bajrangdal beaten bekari and beaten owner and couples

दरअसल आज वैलेंटाइन डे के दिन जहां पुलिस की ओर से सुरक्षा के तमाम दावे किए थे वह वैलेंटाइन डे के दिन खोखले साबित हुए हैं। यहां जनपद मुजफ्फरनगर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की खुलेआम गुंडागर्दी देखने को मिली है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित काशीराम फूड पॉइंट कन्फेक्शनरी का है, जहां पर दर्जनों युवक दुकान में जबरन घुस गए और दुकान के भीतर युवक-युवतियों को सर्च करने के नाम पर खुलेआम गुंडागर्दी करने लगे। जब दुकानदार ने इनको रोकने का प्रयास किया तो उस दुकानदार को जमकर गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट भी कर दी। मारपीट करने के बाद दर्जनों युवक वहां से फरार हो गए जो अपने आप को बजरंग दल के कार्यकर्ता बता रहे थे। यह सारा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। आलाधिकारी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने के बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+