मथुरा में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक व मुजफ्फरनगर में गोली लगने से तीन बदमाश घायल, एक था 20 हजार का ईनामी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस इन दिनों बदमाशों पर काल बनकर टूट रही है। सोमवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। मुठभेड़ की ये घटना मीरापुर थाना क्षेत्र के बिजनौर रोड की है जहां चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को जब रोका गया तो तो वे गाड़ी को लेकर जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने जब कार का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में कार में सवार तीन बदमाशों को गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तीनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

बरामद हुई चोरी की कार, तमंचे

बरामद हुई चोरी की कार, तमंचे

मामला मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के बिजनौर रोड का है जहां देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ पुलिस चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को संदिग्ध पाया गया। पीछा करने पर कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। इसी के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें तीन बदमाशों को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पकड़े गए तीनों बदमाश के पास से लूटी गई कार और तीन तमंचे बरामद किए गए हैं।

क्या कहना है पुलिस का

क्या कहना है पुलिस का

पुलिस का दावा है कि पकड़े गए तीनों बदमाशों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमें दर्ज थे और पुलिस काफी समय से इनको पकड़ने की फिराक में थी। एसपी अजय सहदेव ने कहा, ''बदमाशों के पास से बरामद कार सहारनपुर से किराए पर बुक करवाई थी जिसे मेरठ के सरधना में ड्राइवर से लूटकर यह तीनों बदमाश फरार हो गए थे। इसके अलावा भी कई अपराधिक मुकदमे इनके खिलाफ दर्ज है। पुलिस इनकी कुंडली खंगालने में जुटी है।''

मथुरा मुठभेड़ में भी इनामी बदमाश पकड़ाया

मथुरा मुठभेड़ में भी इनामी बदमाश पकड़ाया

मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल हुआ बदमाश 20000 का इनामी बदमाश जुम्मन उर्फ जुम्मा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और घायल बदमाश को अस्पताल भेज दिया है। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी हुआ घायल हुआ है। पकड़ा गया शातिर अपराधी मैनपुरी का रहने वाला है जो कि वर्ष 2016 से थाना महावन में हुई डकैती और हत्या के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा कारतूस और बाइक बरामद की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+