CM योगी का जबरा फैन! मुस्लिम युवक ने सीने गुदाया टैटू, नुपुर शर्मा को लेकर कह दी ये बड़ी बात
नई दिल्ली, 14 जून: पसंदीदा एक्टर या खिलाड़ी के फैंस को आपने अक्सर उनके टैटू करता देखा होगा। लेकिन नेताओं को लेकर टैटू कराने की खबरें बहुत ही कम सामने आती हैं। अब एटा के सराय अगहत कस्बे में रहने वाले 23 साल के मुस्लिम युवक यामीन सिद्दीकी ने अपने सीने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टैटू बनवाया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

सीएम योगी का फैन है ये मुस्लिम युवक
फर्रुखाबाद और मैनपुरी के बॉर्डर पर स्थित तहसील अलीगंज का कस्बा सराय अगहत का रहने वाला यामीन स्थानीय कस्बे में फुटवियर का कारोबार करता है। यामीन सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना आदर्श मानता है। उसने योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर टैटू गुदवाया था। यामीन सिद्दीकी का अपने सीने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टैटू लगवाने का फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

यामीन कभी अखिलेश यादव के लिए करता था प्रचार
खुद को सीएम योगी का फैन बताने वाला यामीन इससे पहले सपा का कार्यकर्ता रह चुका है। अगहत में भारत शू पैलेस के नाम से फुटवियर की दुकान चलाने वाले यामीन की फोटो अलीगंज के पूर्व समाजवादी पार्टी के विधयाक रामेस्वर सिंह यादव के साथ हैं जो कि वर्तमान में गैंगस्टर एक्ट मे एटा जेल मे बंद है। फोटो में यामीन रामेस्वर सिंह यादव को चांदी का मुकुट पहनाते हुए और समाजवादी पार्टी की गतिविधियों मे भाग लेते हुए दिख रहे हैं।

सीने पर गुदाया टैटू
यामीन सिद्दीकी ने बताया कि दो महीने पहले मैंने एक न्यूज देखी उसमें योगी-मोदी की योजनाएं सर्व समाज के लिए हैं। वे काफ़ी अच्छी सरकार चला रहे हैं। इसी से प्रभावित होकर मैंने सीएम योगी के जन्मदिन 5 जून को ये टैटू उनको जन्मदिन के गिफ्ट के रूप मे बनवाया है। यामीन ने बताया कि ऐसा करके उसे बहत अच्छा महसूस हो रहा है। यामीन ने कहा कि कुछ लोग उसके इस काम की आलोचना कर रहे हैं, उनसे मुझे कोई ऐतराज नहीं।

नुपुर शर्मा को लेकर कह दी ये बड़ी बात
मुस्लिम युवक ने कहा कि, मेरी इच्छा योगी आदित्यनाथ से मिलने और उन्हें टैटू दिखाने की है। मेरे मन में उनके लिए बहुत प्यार और सम्मान है। उन्होंने सत्ता में आने के बाद से उत्तर प्रदेश को बदल दिया है। कोई भेदभाव नहीं है। हिंदुओं और मुसलमानों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर बयान के बाद हुई पत्थरबाजी और बवाल के बारे में यामीन का कहना है कि योगी आदित्यनाथ अच्छी सरकार चला रहे हैं। विपक्ष ने उनको बदनाम करने के लिए यह पत्थरबाजी और बवाल कराने की साजिश रची है।












Click it and Unblock the Notifications