जेल में झाड़ू लगाकर मुस्लिम कैदी ने राम मंदिर को भेंट की पूरी कमाई, जियाउल हसन ने चेक से भेजी राशि

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही देश और विदेश के लोग भारी संख्या में रामलाल के दर्शन के लिए लगातार आ रहे हैं। राम नगरी अयोध्या 'जयश्रीराम' के जयकारों से गुंजायमान है। ऐसे में राम मंदिर में दान करने वाले लोगों की संख्‍या में भी खूब बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना दान करने का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।

इस कड़ी में अब एक ऐसे रामभक्त जेल में बंद मुस्लिम कैदी की भक्ति की मिसाल सामने आई है, जिसने राम मंदिर को अपने मेहनताना की राशि चेक से रामलला तक पहुंचाया है।

Ayodhya Ram Mandir

दरअसल, फतेहपुर जेल में बंद एक मुस्लिम कैदी जियाउल हसन ने डेढ़ महीने में कमाया हुआ अपना पूरा मेहनताना राम मंदिर को दान में भेंट के रूप में सौंपा है। कैदी की ओर से दी गई राशि को जेल अधीक्षक ने चेक से रामलला ट्रस्ट तक पहुंचाया है।

झाड़ू लगाकर भेंट की राशि

जानकारी के मुताबिक जियाउल हसन की 1075 रुपए की श्रद्धा राशि राम लला के दरबार में पहुंच गई। मुस्लिम बंदी ने जेल में झाड़ू लगाकर यह राशि इकट्ठा की थी, जिसको उसने राम लाल को भेंट के रूप में दी है।

Ayodhya Ram Mandir

1075 रुपए का चेक भेजा

बता दें कि जियाउल हसन पुत्र सिराज हसन फतेहपुर के रामजानकी पुरम का रहने वाला है। उनके निवेदन पर जेल अधीक्षक ने 1075 रुपए का चेक बनवाकर कारसेवकपुरम भिजवाया। ये चेक राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 17 जनवरी को जारी किया गया था। जो कि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बुधवार की शाम को मिला।

कैदी का प्रार्थना पत्र भी

मुस्लिम कैदी का चेक श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जमा कर दिया गया है। इसके साथ ही कैदी का प्रार्थना पत्र भी है। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के विग्रह की विधि विधान से साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। जिसके बाद से ही लगातार भक्तों और दान में भारी वृद्धि देखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+