पति ने दाढ़ी बनाने से किया इंकार तो पत्‍नी ने कर दिया यह खौफनाक कांड

नगमा हमेशा उसे दाढ़ी बनाने के लिए कहती थी। दाढ़ी नहीं बनाने पर वह गुस्सा हो जाती थी और जान से मारने की धमकी भी देती थी।

अलीगढ़। सलमान ने नगमा के साथ जब निकाह किया तो उसने कभी सोचा भी नहीं था कि जिसे वो अपनी जीवनसाथी बना रहा है वो उसके साथ ऐसा खौफनाक व्‍यवहार करेगी। जी हां नगमा ने सलमान पर खौलता पानी सिर्फ इसलिए डाल दिया क्‍योंकि उसे उसका दाढ़ी रखना पसंद नहीं था। सलमान को गंभीर हालत में मेडिकल कालेत में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

पति ने दाढ़ी बनाने से किया इंकार तो पत्‍नी ने कर दिया यह खौफनाक कांड

घटना यूपी के अलीगढ़ जिले की है। जानकारी के मुताबिक सलमान धार्मिक व्यक्ति है और उसकी पत्नी नगमा आजाद ख्यालों की है। नगमा को सलमान की दाढ़ी से नफरत थी। नगमा हमेशा उसे दाढ़ी बनाने के लिए कहती थी। दाढ़ी नहीं बनाने पर वह गुस्सा हो जाती थी और जान से मारने की धमकी भी देती थी। गुरुवार को दाढ़ी न बनाने को लेकर नगमा और सलमान में लड़ाई हो गई। जरूर पढ़ें- 'नायक' फिल्‍म के अनिल कपूर की तरह अब जनता से सीधे फोन पर बात करेंगे CM योगी

पीडि़त के मुताबिक जब वो सो रहा था तो नगमा ने उसके चेहरे पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। बुरी तरह जख्‍मी सलमान को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि दोनों का निकाह 6 माह पूर्व ही हुआ था। सलमान ने थाना क्वार्सी में पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है और न्याय की गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+