आगरा: शादी में 'रसगुल्ले' ने करा दिया मर्डर, जानें पूरा मामला
Conflict over rasgulla in Agra wedding: शादी-विवाह में लड़ाई-झगड़े आम बात है। छोटी-छोटी बातों पर कार्यक्रम में विवाद हो जाते हैं, लेकिन आगरा की शादी में रसगुल्ले को लेकर मर्डर हो गया। जिले के एत्मादपुर में एक शादी समारोह में मिठाई की कमी को लेकर हुई मारपीट में 22 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। स्थिति यह हो गई कि बारात बिना शादी के लौट गई। दुल्हन का पूरा परिवार मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार की है, जहां एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान निवासी उस्मान की बेटियों के शादी में मिठाई को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि रसगुल्ले की कमी को लेकर दूल्हे और दुल्हन पक्ष के बीच बहस छिड़ गई, जो बाद में मर्डर तक पहुंच गई।
एत्मादपुर के सर्किल ऑफिसर रवि कुमार गुप्ता ने के मुताबिक मिठाई की कमी को लेकर हुआ विवाद बड़े झगड़े में बदल गया। इसी बीच एक शख्स ने मौजूद लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार हमले में गंभीर रूप से घायल सनी (22) को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और फिर आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा हमले में घायल पांच लोगों को एत्मादपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।
जानिए कैसे हुआ विवाद?
खंदौली के रहने वाले व्यापारी वकार के दो बेटों की शादी यहां एत्मादपुर में रहने वाले उस्मान की बेटियों से होने वाली थी। शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। तो उधर, बारातियों को खाना परोसा जा रहा था। इस बीच एक बाराती ने एक रसगुल्ला मिलने पर एक और की मांग की, जिसके बाद काउंटर पर खड़े युवक ने देने से मना कर दिया। बस इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।












Click it and Unblock the Notifications