कानपुर: थाने के अंदर दरोगा की चाकुओं से गोदकर हत्या
कानपुर। योगीराज में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि एक दरोगा की थाने परिसर में सरेआम हत्या कर दी गई। मामला कानपुर के सजेती थाने का है। जहां पर थाने में बने क्वार्टर में रहे दरोगा की मंगलवार शाम को अज्ञात लोगों ने चाकुओं के गोदकर हत्या कर दी। मृतक दरोगा की पहचान बच्चा लाल गौतम के तौर पर हुई है।

वारदात का पता मंगलवार शाम उस समय चला, दरोगा ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो थाने का मुंशी हेड कॉन्स्टेबल को बुलाने परिसर में बने उसके कमरे पर पहुंचा। वहां उनका शव तख्त पर पड़ा था। सूचना मिलते ही कानपुर पुलिस के सीनियर अधिकारी सकते में आ गए। सूत्रों से मिली के मुताबिक, दरोगा की हत्या सब्जी काटने वाले चाकू से गोदकर की गई है। मृतक दरोगा बच्चा लाल सीतापुर के रहने वाले थे। बताया जाता है कि उन्होंने दो शादियां की थी। जल्द ही वह रिटायर होने वाले थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दरोगा बच्चा लाल ने हरदोई में पोस्टिंग रहते दूसरा प्रेम विवाह किया था। जिससे उनके दो बेटियां हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला परिवारिक रंजिश का लग रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अखिलेश कुमार और एसपी ग्रामीण सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे गए है।पुलिस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और हत्यारों की तलाश में जुट गयी है ।












Click it and Unblock the Notifications