मेरठ में दबंगों ने युवक को मारी गोली, सुभाष नगर में तनाव बरकरार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में युवक को छोटी सी बात के लिए गोली मार दी। जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने आसपास की गाड़ियों में आग लगा दी।

मेरठ। उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों की बाइकें फूंक दी और खोखा जला दिया। यहीं नहीं आरोपियों के घर पर हमला बोलते हुए पथराव किया। किसी तरह एसपी सिटी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर स्थिति को संभाला। सुभाष नगर में फोर्स तैनात कर दी गई। बता दें कि , मेरठ के सुभाष चौक निवासी शमशाद खोखा लगाता है और गुटखे व सुपारी बेचने का काम करता है। खोखे के पीछे मकान है।

मेरठ में दबंगों ने युवक को मारी गोली, सुभाष नगर में तनाव बरकरार

देर शाम शमशाद के खोखे पर उसी मोहल्ले में रहने वाला युनूस गुटखा लेने पहुंचा, तो खोखे पर सट्टे की पर्चियां देखकर उसने विरोध किया। इसके चलते खोखे के अदंर बैठे युवक बाहर आ गएं और उन्होंने युनूस के साथ मारपीट करते लहूलुहान कर दिया। युनूस ने शोर मचाया तो शमशाद ने अवैध तमंचा निकालकर युनूस को गोली मार दी और फरार हो गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल को आसपास के नर्सिंग होम में ले जाया गया लेकिन हालत नाजुक देखते हुए उसे आंनद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युनूस जिला अस्पताल की पार्किंग में काम करता था।

मेरठ में दबंगों ने युवक को मारी गोली, सुभाष नगर में तनाव बरकरार

इस घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने खोखे में आग लगा दी और आरोपियों की खड़ी दो बाइकों में आग लगा दी। आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी और कई थानों की पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर खोखे और बाइक में लग रही आग को बुझाया। इसके अलावा पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करते हुए आक्रोशित भीड़ को शांत किया लेकिन अचानक भीड़ ने एक बार फिर आरोपी शमशाद के घर पर धावा बोलते हुए खूब पथराव किया, जिससे एक बार फिर हालात बिगड़ गए और पुलिस ने किसी तरह भीड़ को संभालते हुए शांत किया। आसपास के लोगों ने बताया कि शमशाद इलाके में सट्टा खेलता है और उसकी पुलिस से अच्छी खासी सेटिंग है। एसपी सिटी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीम गठित कर दी है, हमलावरों की तलाश चल रही है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मेरठ में दबंगों ने युवक को मारी गोली, सुभाष नगर में तनाव बरकरार
ये भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मिला कालेधन वाला बड़ा धन्ना सेठ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+