शायर मुन्‍नवर राणा के बदले सुर, बोले- मुझे पीएम मोदी से इश्‍क है, तालिबान एक जंगली कौम

लखनऊ, 21 अगस्‍त। मशहूर शायर मुन्‍नवर राना ने लखनऊ में एफआईआर दर्ज होने के बाद यू टर्न ले लिया है। महर्षि वाल्मिकी से तालिबान की तुलना करने वाले मुनव्वर राना एक दिन में ही अपने बयान से पलटी मार चुके है। उन्‍होंने आजतक को दिए इंटरव्‍यू में कहा मैं शायर हूं मेरे तालिबान पर दिए गए बयान को गंभीरता से न लें इसके साथ ही उन्‍होंने तालिबान के लिए कहा वो तो एक जंगली कौम है।

piv

लखनऊ में दर्ज हुई एफआईआर

बता दें अफगानिस्‍तान पर बंदूक के दम पर कब्जा जमाने वाले तालिबानियों के पक्ष में मुन्‍नवर राणा ने बयान दिया जिसके बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई जिसके बाद उनके सुर बदल गए हैं। शायर के केवल तेवर ही नहीं बदले उन्‍हें पीएम नरेंद्र मोदी से इश्‍क हो गया है और यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ उनके फैन हो गए हैं।

मुन्‍नवर राणा ने दिया था ये बयान

पहने बता दें तालिबान से ज्यादा हथियार भारत के माफियाओं के पास है। इसके बाद मुन्‍नवर राणा ने तालिबान व महर्षि वाल्मीकि की तुलना भी कर दी थी। इस बयान के बाद शायर के खिलाफ लोगों ने लखनऊ में केस भी दर्ज करा दिया।

मुन्‍नवर राणा बोले- गंभीरता से नहीं लिया जाए

तालिबान से ज्यादा हथियार भारत के माफियाओं के पास है बयान देने वाले मुन्‍नवर राणा ने कहा इसे गंभीरता से नहीं लिया जाए। उन्होंने शायराना अंदाज में बयान दिए थे मेरे बयानों को दिमाग लगाकर समझा जाए। मुनव्वर राना ने कहा कि तालिबान एक जंगली कौम है और हिंदुस्तान एक मुल्क है।अगर 10-20 भी भारत में हथियार निकले तो यह बुरी बात है। मैंने कोई तुलना नहीं की थी और देश में कितने हथियार हैं, उसका रिकॉर्ड पुलिस के पास होगा। मेरा ऐसा कहना कोई बड़ी बात नहीं है। मैंने शायराना अंदाज में हथियार वाली बात कही थी। मेरी बातों को थोड़ा दिमाग लगा कर समझनी चाहिए।

मैं तो मोदी जी से इश्क करता हूं

Recommended Video

    Raksha Bandhan 2021: यंहा 300 Year से बहनों ने भाइयों को नहीं बांधी राखी, ये है वजह |वनइंडिया हिंदी

    नरेंद्र मोदी सरकार में देश के विकास के सवाल पर आए दिन सवाल उठाने वाले मुन्‍नवर राणा ने कहा मैं मोदी जी को पसंद करता हूं। मेरी कमजोरी है कि मैं तो मोदी जी से इश्क करता हूं। उन्‍होंने कहा मैंने जब अपना सम्‍मान मोदी सरकार को वापस किया तो वो मुझसे काफी नाराज थे लेकिन मेरी मां के निधन पर उन्‍होंने मुझे पर्सनल लेटर लिखा था।

    मैं इसके बाद आने अवार्ड वापस करने के फैसले पर बहुत शर्मिन्‍दा हआ। जब मैंने जब मैंने अवॉर्ड वापस किया था तो आपने अपने पीए के जरिए मुझे बुलाया था और मैं नहीं आ पाया था। मैं मोदी जी से मिलने गया और मैंने उनसे कहा कि सबका साथ-सबका विकास का नारा सच्चे तौर पर अमल में आ जाए तो मैं आपको इतिहास के पन्नों में सम्राट अशोक की तरह देखना चाहूंगा, दागदार प्रधानमंत्री की तरह नहीं। सीएम योगी के बारे में कहा कि अगर वो प्रधानमंत्री बन जाएं तो शायद वो लोगों से मोहब्बत से मिलने लगें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+