सपा दंगल: जब्त हो सकता है साइकिल चुनाव चिह्न-कुरैशी
पूर्व निर्वाचन आयुक्त एस.वाई.कुरैशी ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि सपा के किसी भी गुट को साइकिल चुनाव चिन्ह न मिले।
नई दिल्ली| समाजवादी पार्टी (सपा) का पारिवारिक विवाद चुनाव आयोग की दहलीज पर खड़ा है, इस समय पार्टी के चुनाव चिह्न 'साइकिल' को लेकर नूरा-कुश्ती हो रही है तो इसी बीच पूर्व निर्वाचन आयुक्त एस.वाई.कुरैशी ने एक बड़ा बयान दिया है। मुलायम बनाम अखिलेश: बुरा है 'साइकिल' का इतिहास, बार-बार होती है पंचर

इंडिया टुडे टेलीविजन चैनल से कुरैशी ने कहा कि अपने पास बहुमत को दर्शाने के लिए दोनों पक्ष अपने दावे के पक्ष में हलफनामा और अपने समर्थकों के हस्ताक्षर पेश करेंगे। जिसकी सत्यता की जांच होगी और इन सब में चार से पांच महीने का वक्त लग सकता है। मुझे नहीं लगता कि यह चुनाव से पहले होने जा रहा है इसलिए हो सकता है कि साइकिल चुनाव चिन्ह को ही जब्त कर लिया जाए और दोनों ही गुटों को अनौपचारिक नाम और अनौपचारिक चुनाव चिन्ह प्रदान दिए जाएं।
चुनाव चिन्ह 'साइकिल' पर अपना हक जताने की कोशिश
आपको बता दें कि पिता-पुत्र के इस वर्चस्व की इस लड़ाई में दोनों खेमों ने समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' पर अपना हक जताने की कोशिश की है, जिसके लिए सपा नेता मुलायम सिंह आज चुनाव आयोग से मिलेंगे तो वहीं दूसरी ओर रामगोपाल यादव इस मामले में कल चुनाव आयोग जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications