Mulayam Singh Yadav की हालत काफी गंभीर, अभी भी ICU में

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत में फिलहाल कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव भर्ती हैं। मेदांता के डायरेक्टर डॉक्टर संजीव गुप्ता की ओर से मुलायम सिंह यादव की हालत को लेकर जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार मुलायम सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि मुलायम सिंह की तबीयत काफी गंभीर बनी हुई है, वह अभी भी जीवनरक्षक दवाओं पर हैं। मुलायम सिंह का अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनपर नजर बनाए हुए हैं।

mulayam

मुलायम सिंह यादव को पिछले कुछ दिनों से जीवनरक्षक दवाएं दी जा रही हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह यादव पिछले 8 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में फिलहाल कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। हालांकि उनका ब्लड प्रेशर नियंत्रित है। लेकिन उनपर दवाओं का खास असर होता नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग मुलायम सिंह यादव के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

जिस तरह से मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी है उसके बाद से एक के बाद एक बड़ा नेता उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंच रहा है। कई दिग्गज नेता मुलायम सिंह का हाल जानने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शरद यादव मुलायम सिंह का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ्य होने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता और उनके समर्थक लगातार दुआ कर रहे हैं। मेदांता अस्पताल के अंदर भी कई समर्थक भावुक नजर आए। गौर करने वाली बात है कि मुलायम सिंह यादव की उम्र 82 वर्ष है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+