Mulayam Singh: पहली पूण्यतिथि पर सैफई में जुटा मुलायम सिंह का कुनबा, सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आज पहली पूण्यतिथि है। इस मौके पर सपा की तरफ से लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। मंगलवार को अपने संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्य तिथि मनाई जा रही है।

पार्टी राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित करेगी और मुख्य कार्यक्रम इटावा जिले के पैतृक शहर सैफई में उनकी 'समाधि' पर आयोजित किया जाएगा जहां पूरा यादव परिवार और पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। इस मौके पर सैफई इटावा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव, पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव और अन्य लोगों ने यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को उनकी पहली पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी।
मुलायम सिंह यादव ने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया, का पिछले साल 10 अक्टूबर को 82 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उन्होंने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी और इसके सदस्य थे। मुलायम को श्रद्धांजलि देने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और परिवार के ज्यादातर सदस्य मंगलवार को सैफई में जुटे रहे।
#WATCH | Saifai, Etawah: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav, party general secretary Ram Gopal Yadav, party leader Shivpal Singh Yadav and others paid to former UP CM Mulayam Singh Yadav on his first death anniversary. pic.twitter.com/wBYPOpYeRx
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 10, 2023
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि, पार्टी राज्य भर में और दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में पार्टी कार्यालयों में मलायम की पुण्य तिथि मनाई गई। सैफई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, अन्य नेता और कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया साथ ही लखनऊ में सपा राज्य मुख्यालय में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालयों में नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई और उनके राजनीतिक आदर्शों, सिद्धांतों और विरासत पर आगे बढ़ने पर चर्चा की गई। सैफई में मुलायम की समाधि पर पार्टी ने व्यापक इंतजाम किए गए थे। सपा विधान भवन स्थित पार्टी कार्यालय में एक बैठक भी की। राज्य विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने कहा कि विधायक और अन्य नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications