धूमधाम से हुई मुलायम सिंह की नातिन की शादी, समारोह में पहुंचे तेजस्वी यादव ने शेयर की तस्वीरें

नातिन की शादी में दिखा मुलायम सिंह का पूरा परिवार

सैफई, 20 जून। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के युवा नेता और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने रविवार को कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं। शादी की इन फोटोज में तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं, उनके ठीक बगल में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नजर आ रहे हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें मुलायम सिंह यादव के नातिन की शादी की हैं।

Recommended Video

    Saifai में शादी समारोह में एक मंच पर आए Mulayam, Shivpal और Akhilesh | वनइंडिया हिंदी
    Deepali wedding

    मुलायम परिवार की बेटी की शादी कार्यक्राम में पूरा परिवार नजर आया, हालांकि चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश यादव के बीच दूरियां पहले जैसी ही नजर आईं। सोशल मीडिया पर शादी की कई और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें मुलायम सिंह, अखिलेस यादव सहित पूरा परिवार नजर आ रहा है। शादी समारोह में आरजेडी प्रमुख लालू यादव के परिवार को भी न्योता भेजा गया था, लेकिन कार्यक्रम में सिर्फ तेजस्वी यादव ही नजर आए।

    यह भी पढ़ें: अगर आप शाहरुख को अपनी शादी में डांस करने के लिए बुलाना चाहते हैं तो खुद SRK ने बताया क्या करना होगा

    बता दें कि मुलायम सिंह यादव की नातिन दीपाली की शादी जसराना फिरोजाबाद के जवाहर सिंह के बेटे अश्विनी संग पूरे रीति रिवाजों के साथ हुई है। शादी उत्तर प्रदेश के सैफई में थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे, कार्यक्रम में उन्हें अखिलेश यादव के बगल में बैठाया गया। इसके अलावा शादी समारोह में सपा के कई विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद के अलावा पार्टी के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर आशीर्वाद दिया। मुलायम सिंह यादव की नातिन की शादी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, साथ ही कोरोना वायरस महामारी के चलते लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी किया। हालांकि कुछ लोगों के मुंह पर से मास्क नदारद दिखा। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी शादी की कई तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+