CMYUVA: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द कर लें यह काम, आज ऐसे मिलेगा मौका

Mukhymantri Yuva Udyami Vikas Yojna News Maharajganj: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को लगातार रोजगार देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहल कर रही। अधिक से अधिक युवाओं तक इसकी पहुंच आसानी से बन सके इसके लिए महराजगंज प्रशासन खास पहल कर रही है। शुक्रवार को सभी ब्लॉक , सभी नगर पालिका और नगर पंचायत पर कैंप लगाकर आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे एवं इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

इस अभियान के तहत गुरुवार को सभी विकासखंड कार्यालयों और नगर निकाय कार्यालयों में विशेष कैंप का आयोजन कर स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं का आवेदन कराया गया। कैंप में कुल 230 लोगों ने आवेदन किया। लाभलेने के लिए ऋण आवेदन किया गया है। इनमें 179 पुरुषों एवं 51 महिलाओं द्वारा आवेदन किया गया है।

CM

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएम युवा योजना का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। यह कैंप 16 मई को भी जनपद महराजगंज के सभी विकास खण्ड कार्यालय एंव सभी नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय पर कैम्प आयोजित होगा। कैंप में योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जनपद महराजगंज के युवाओं का पंजीकरण एंव ऑनलाईन आवेदन कराया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र द्वारा आवेदन से लेकर ऋण प्राप्ति तक सभी चरणों में आवश्यक सहायता व जानकारी आवेदनकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाएगी।

उपायुक्त उद्योग ने अपील की कि इच्छुक युवा अपने स्वरोजगार हेतु 16 मई 2025 को अपने नजदीकी विकास खण्ड कार्यालय एवं नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर अधिक से अधिक ऑनलाईन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+