'50 सीटों पर सिमटेगी भाजपा, दुनिया की कोई ताकत नहीं जिता सकती', अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा
Milkipur by-polls News: फैजाबाद लोकसभा सीट जिसमें अयोध्या भी आती हैं, वहां के समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने यूपी में उपचुनाव से पहले बीजेपी को ललकारा है। इसी के साथ सपा सांसद ने आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया है। साथ ही दावे के साथ कहा कि अगर ऐसा नहीं होगा तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
यूपी लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी नए जोश से लबरेज है। ऐसे में अभी उपचुनाव का ऐलान भी नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही सियासी रणनीति जोरों पर है। होने वाले उपचुनाव में एक सीट मिल्कीपुर भी है। ये वो ही सीट हैं, जहां से सपा के विधायक अब फैजाबाद के सांसद बन चुके हैं।

हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता-सपा सांसद
दरअसल, सांसद बनने से खाली हुई विधानसभा सीट मिल्कीपुर के उपचुनाव में अवधेश के बेटे अजीत प्रसाद को सपा के टिकट पर लड़ने की चर्चाएं है। वहीं अब खुद सपा सांसद ने कह दिया कि मिल्कीपुर में हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता।
'ऐसा नहीं हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा'
सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि उनके पास पुलिस और सरकार है, जिसका वो पूरा फायदा उठाएंगे। इतिहास गवाह है कि जब भी सरकार और जनता के बीच टकराव हुआ है, जनता विजयी हुई है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और बीजेपी 50 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
मिल्कीपुर सीट पर सीएम योगी को जिम्मेदारी
बता दें कि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव की जिम्मेदारी सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपी गई है। ऐसे में यह सीट अब काफी खास बन चुकी है। जिस पर सपा सांसद ने चुटकी लेते हुए कहा कि केंद्र के लोगों ने अयोध्या में उनको (योगी आदित्यनाथ) फंसा दिया है। उन्होंने यूपी बीजेपी में चल रहे सियासी घमासान पर कहा कि आपस में खींचतान मची हुई है। ऐसे में उनको हटाने के लिए यह किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications