यूपी: बेटी पैदा होने पर बहू को सास ने दवाई के बहाने दिया जहर

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में थाना फतेहपुर के गांव जजनेर में एक नवविवाहिता को उसकी सास ने बेटी पैदा करने पर दवाई की जगह जहर दे दिया। पीड़िता को उसके पिता ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है। घटना की थाने में तहरीर दी गई।

यूपी: बेटी पैदा होने पर बहू को सास ने दवाई के बहाने दिया जहर

थाना फतेहपुर के गांव चौबारा निवासी सफदर खान की 22 वर्षीय पुत्री गुलिस्तां की शादी पिछले वर्ष थाना क्षेत्र के ही गांव जजनेर निवासी यासीन के साथ हुई थी। सफदर शुक्रवार की सुबह गुलिस्तां को जहर सेवन से बिगड़ी हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां गुलिस्ता की गोद में उसकी नवजात बेटी भी थी। सफदर खान का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

15 दिन पूर्व गुलिस्तां ने एक बेटी को जन्म दिया तो उस पर सास और पति का कहर टूट पड़ा। उन्होंने बच्चे की पैदाइश के बाद काफी सामान भी बेटी के ससुरालियों को सौंपा, मगर वह खुश नहीं हुए। सफदर खान का आरोप है कि दवाई बताते हुए सास ने गुलिस्तां को जहर दे दिया जिसे खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी।

रात भर वह ससुराल में ही पड़ी रही। सवेरे ग्रामीणों से उन्हें जानकारी हुई तो वह बेटी की ससुराल पहुंचे और फिर वहां से थाने आए जहां आरोपी सास और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर भी दी है। जिला अस्पताल में पीड़िता का उपचार चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+