Eid al-Adha 2023: जानिए कहां बिका यूपी का सबसे महंगा बकरा? 190 किलो था 'बड़े पहलवान' का वजन
बृहस्पतिवार को पूरे देश में ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद-उल-फितर के 70 दिन बाद पड़ने वाले इस त्यौहार को कुर्बानी के लिए भी जाना जाता है। इसी के चलते त्यौहार के नजदीक आते-आते बकरों की खरीद-फरोख्त भी बड़े पैमाने पर की जाती है। बाजारों में इन बकरों की कीमत हजारों रुपए से शुरू होकर लाखों तक पहुँच आती है। तो आइये जानते है कि इस बार यूपी में कहाँ और कौनसा बकरा सबसे महंगा बिका है?
190 किलोग्राम का 'बड़े पहलवान' निका सबसे महंगा
पहले आपको बता दें कि पिछले साल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 150 किलोग्राम वजनी मालवा नस्ल का बकरा साढ़े 5 लाख रुपये में बिका था। ये पिछले साल का बिकने वाला सबसे महंगा बकरा था। वहीं इस बार महंगाई की मार के बावजूद प्रयागराज में करीब 190 किलोग्राम वजनी मालवा नस्ल का बकरा 4 लाख रुपए में बिका है।

सफेद गुलाबी रंग और सेहत में सबसे आगे 'बड़े पहलवान'
दरअसल, बकरों की कीमत उनके शारीरिक गठन और उपलब्धता के आधार पर तय की जाती हैं। प्रयागराज बकरा मार्केट में 4 लाख में बिकने वाला यह बकरा भी मालवा नस्ल का ही है। ये बकरा अपने सफेद गुलाबी रंग और बाजार में अन्य बकरों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ होने के कारण 4 लाख रुपये में बिका। इसका नाम 'बड़े पहलवान' रखा गया था।

दो साल में तैयार हुआ 'बड़े पहलवान'
बकरा बेचने वाले अशरफ ने कहा, 'मैंने बड़े पहलवान को दो साल में पालकर तैयार किया है। उसे स्वस्थ बनाने के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था की। वही इस बकरे 'बड़े पहलवान' को प्रयागराज के इंदलपुर महेवा के रहने वाले सुफियान ने खरीदा। प्रयागराज के व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुसाब खान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'जिन्होंने यह बकरा खरीदा है वो बड़े शौकीन आदमी है। साथ ही प्रयागराज से पहली बार ऐसा बकरा सामने आया है।

कई नस्लों के बकरे थे मौजूद
वही मोहम्मद काशिफ का कहना था कि ऐसा बकरा बहुत कम होता है, जो अपने पैरों पर इनका वजन उठा सके। बड़े पहलवान को अभी 1 साल और पाला जा सकता है और यह अपने पैरों पर वजन उठा सकता है। आपको बताते चलें इसके अलावा बाजार में अजमेरी, तोतापारी, सेरोही, पंजाबी बीटल, सुजात और अफ्रीकी बोअर समेत कई प्रकार के बकरों की नस्लें थी, जिनकी कीमत तकरीबन 8 हजार रुपये से 1.5 लाख तक थी। लेकिन बड़े पहलवान की टक्कर का कोई बकरा नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications