अपना दल की सीट से चुनाव लड़ेंगे अशीष सिंह पटेल, मोदी के इस लेडी मिनिस्टर से है खास रिश्ता
नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को यूपी और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनावों के लिए उम्मीदरों के नाम की घोषणा कर दी। लेकिन इन नामों में एमओएस हेल्थ अनुप्रिया पटेल के पति का नाम नहीं था। लेकिन वो चुनाव लड़ेंगे। आशीष पटेल को अपना दल ने विधान परिषद चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

अपना दल की उम्मीदवारी से कई लोगों को हैरानी हो रही है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि वो अपना दल से चुनाव लड़ सकते हैं।
बता दें, यूपी और बिहार की कुल 24 सीटों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होना है। 26 अप्रैल को होने वाले इन चुनावों में उत्तर प्रदेश की 13 और बिहार की 11 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। इन चुनावों के लिए 16 अप्रैल तक फॉर्म जमा किए जाएंगे।
फॉर्म जमा होने के बाद 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी 19 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 26 अप्रैल को विधान परिषद की सीटों के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग के बाद इसी दिन मतगणना के बाद विजेताओं का ऐलान कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- यूपी और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनावों के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications