UP News: 31 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा, तैयारी में जुटी योगी सरकार
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अगले महीने फरवरी में होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 के लिए पूरी तैयारी में जुट गई है। सीएम योगी के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है।
योगी सरकार करीब 6.5 हजार केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन कर सकती है। परीक्षा केंद्रों का चयन कई मानकों को देखने के बाद किया जाएगा। तमाम मानकों पर खरा उतरने के बाद ही परीक्षा केंद्रों को अंतिम सूची में शामिल किया जाएगा।

60 हजार से अधिक पदों के लिए आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी
बता दें कि योगी सरकार ने हाल ही में 60 हजार से अधिक पदों के लिए आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 18 फरवरी को परीक्षा होगी। इस परीक्षा में 31 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे।
सर्वाधिक परीक्षा केंद्र 832 लखनऊ में, कुल क्षमता 4 लाख से ज्यादा
इस परीक्षा के लिए कुल 6484 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। सर्वाधिक परीक्षा केंद्र 832 लखनऊ में होंगे। जिनकी कुल क्षमता 4 लाख से ज्यादा है। परीक्षा केंद्र फाइनल करने से पहले केंद्र का पिछला रिकॉर्ड भी देखा जाएगा। यदि इससे पहले कोई प्रतिकूल प्रभाव आया होगा तो स्कूल में कोई संदेह होगा तो उसे परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
चह भी पढ़ें- UP News: CM योगी ने CATS-UPSIC ऑनलाइन पोर्टल व मोबाइल एप को किया लॉन्च, लोगों को अब तुरंत मिलेगा न्याय












Click it and Unblock the Notifications