टोलकर्मियों की गुंडई, कावड़ियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही कावड़ यात्रा को लेकर संजीदा हों और कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसा रहे हो, लेकिन कांवड़ियों के साथ गुंडई के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बार मामला मुरादाबाद का है जहां टोलकर्मियों ने कांवड़ियों के साथ अभद्रता की। गुंडई की हद तो तब हो गई जब टोलकर्मियों ने कांवड़ियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जिससे एक कांवड़िये की हड्डी तक टूट गई।

moradabad toll employess beaten kanwariya very badly incident caught in CCTV

सोमवार की शाम हाइवे पर टोल कर्मियों की गुंडई साफ नजर आई। जनपद मुरादाबाद में नेशनल हाईवे-24 पर टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी उस समय सामने आई जब उन्होंने हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे कावड़ियों से टोल के नाम पर अवैध वसूली की कोशिश की। विरोध करने पर टोलकर्मियों ने कार सवार कावड़ियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और कार के अंदर बैठे एक किशोर कावड़ियें के साथ इस हद तक मारपीट की गई जिससे उसका हाथ टूट गया। इसके बाद कावड़ियों ने टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई थी, लेकिन अभी तक किसी भी टोल कर्मी को पकड़ा नहीं गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+