'तुमसे नहीं, प्रेमी से करती हूं प्यार', सुनते ही सऊदी से लौटा शौहर, फिर उठाया ऐसा कदम कि होने लगी तारीफ?
Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां...यहां एक शादीशुद महिला अपने पति को छोड़ प्रेमी से शादी करने की जिद पकड़ ली। प्रेमी से शादी करने के लिए वो उसके घर भी पहुंच गई और निकाह करने की जिद करने लगी।
महिला को ससुराल वालों ने समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन, वो बात सुनने के लिए राजी नहीं हुई। जिसके बाद यह मामला पंचायत तक जा पहुंचा। महिला ने पंचायत के सामने कहा, 'मैं अपने पति से नहीं, अपने प्रेमी स प्यार करती हूं। उसी के साथ ताउम्र रहना चाहती हूं।' जब इस बात का पता साऊदी में बैठे उसके पति को चला तो उसके होश उड़ गए।

महिला का शौहर तुरंत सऊदी अरब से वापस अपने घर (मुरादाबाद) लौट आया। वापस घर आकर उसने अपनी पत्नी को लाख समझाने की कोशिश की। लेकिन, जब उसने अपना मन बदलने से इनकार कर दिया तो वह उसे तलाक देने के लिए तैयार हो गया। पंचायत में सबके सामने शौहर ने अपने पत्नी को तलाक दे दिया।
इतना ही नहीं, महिला के शौहर ने तलाक देने के बाद उसका दूसरा निकाह उसके प्रेमी संग करवा दिया। अब यह मामला भोजपुर थानाक्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। खबर के मुताबिक, भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 15 दिन पहले अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद पकड़ ली। महिला को काफी समझाया गया, लेकिन जब उसने किसी की बात नहीं सुनी तो मामला पंचायत तक पहुंच गया।
वहीं, जब इस बात की भनक महिला के पति को लगी तो वह भी सऊदी अरब से वापस अपने घर आ गया। उसने महिला को तीन तलाक दिया और उसके बाद पंचायत में अपनी पत्नी का निकाह उसके प्रेमी से करा दिया। जब इस बात की भनक महिला के परिजनों को लगी उन्हें यह नई शादी पसंद नहीं आई और वो थाने तक पहुंच गए। महिला के परिजनों ने दावा किया कि उनकी बेटी को उसके प्रेमी से शादी करने के लिए मजबूर किया गया था।
जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पुलिस स्टेशन में महिला ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से और बिना किसी दबाव के अपने प्रेमी से शादी की है। उसने साफ कहा कि किसी ने उसे इस शादी के लिए मजबूर नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार को समझाया कि चूंकि उनकी बेटी बालिग है, इसलिए वे उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करा सकते।












Click it and Unblock the Notifications