यूपी: 10वीं में बस 1 नंबर से टॉपर बनने से चूक गईं मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर, इस विषय में लाईं 100 में 100

यूपी: 10वीं में बस 1 नंबर से टॉपर बनने से चूक गईं मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर, इस विषय में लाईं 100 में 100

लखनऊ,19 अप्रैल: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर ने यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाओं में 97.50 फीसदी अंकों के साथ राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। दसवीं में यूपी की सेकेंड टॉपर संस्कृति ठाकुर सिर्फ एक अंक से राज्य में नबंर वन पर आने से चूक गई हैं। संस्कृति को प्रथम स्थान पाने वाले प्रिंस पटेल से महज एक अंक ही कम मिला है। जी हां, यूपी बोर्ड की दसवीं में प्रिंस पटेल 586 अंकों के साथ नंबर एक पर आए हैं। वहीं मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर 585 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

Recommended Video

    UP Board 10th Result 2022: सेकेंड टॉपर संस्कृति ठाकुर बनना चाहती है IAS | वनइंडिया हिंदी |*News
    नंबर वन पर आना चाहती थीं संस्कृति ठाकुर

    नंबर वन पर आना चाहती थीं संस्कृति ठाकुर

    न्यूज 18 से खास बाचीत के दौरान संस्कृति ठाकुर ने कहा है कि रिजल्ट आने पर उन्हें थोड़ी सी निराशा हुई थी क्योंकि उन्होंने नंबर एक पर आने की उम्मीद की थी। संस्कृति ठाकुर ने कहा, '' उम्मीद थी कि टॉप पर आऊंगी लेकिन मैं दूसरी पोजिशन से भी संतुष्ट हूं।''

    मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर दूसरे नंबर पर आने के बाद कहा, ''मैं अभी चांद पर होने जैसा महसूस कर रही हूं। इसका श्रेय मेरे शिक्षकों, मेरी मां और मेरी दो बड़ी बहनों को जाता है, जो सभी बहुत मददगार थे। ''

    इस विषय में 100 में 100 लाईं संस्कृति ठाकुर

    इस विषय में 100 में 100 लाईं संस्कृति ठाकुर

    संस्कृति ठाकुर ने कहा कि ऐसे तो उन्हें सारे विषय पढ़ने में बहुत पसंद हैं। लेकिन उनका सबसे पसंदीदा विषय अंग्रेजी है। संस्कृति ठाकुर को अंग्रेजी में 100 में 100 नंबर आए हैं। हिंदी में संस्कृति ठाकुर को 98, गणित में 99, साइंस में 99 और सोशल साइंस में 95 और ड्रॉइंग में 94 नंबर आए हैं।

    IAS बनना चाहती हैं संस्कृति ठाकुर

    IAS बनना चाहती हैं संस्कृति ठाकुर

    संस्कृति ठाकुर ने कहा, ''मैं बड़ी होकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हूं।" संस्कृति ठाकुर ने कहा है कि उनकी मम्मी को उनसे बहुत सारी उम्मीदें थीं। मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर को 600 में से 585 नंबर मिले हैं। संस्कृति ठाकुर की इस सफलता के बाद उनके परिजनों और गुरुजनों में खुशी की लहर है। लोग लगातार उनके परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।

    कौन हैं यूपी की 2nd टॉपर संस्कृति ठाकुर

    कौन हैं यूपी की 2nd टॉपर संस्कृति ठाकुर

    संस्कृति ठाकुर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुलाबबाड़ी की छात्रा हैं। संस्कृति की बड़ी बहन ने भी इंटर में टॉप किया था। जिले में उनका छठा स्थान मिला था। संस्कृति ने कहा है कि हर दिन वह 3 से 4 घंटे पढ़ाई करती थीं। जिसकी वजह से ही वह यहां तक पहुंची हैं।

    लड़कियों ने एक बार फिर UP में मारी बाजी

    लड़कियों ने एक बार फिर UP में मारी बाजी

    यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में कुल 25,20,634 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा 8,373 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें से 22,22,745 छात्र पास हुए हैं। परीक्षा पास करने वाले कुल छात्रों में 163 जेल के कैदी हैं।

    यूपी की 10वीं में जितनी भी लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई थीं, उसमें से 91.69 फीसदी छात्राएं पास कर गई हैं। वहीं लड़कों में 85.26% ने पास किया है। एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर अंक हासिल किए हैं।

    यहां देखें यूपी के टॉपरों की लिस्ट

    यहां देखें यूपी के टॉपरों की लिस्ट

    रैंक 1: प्रिंस पटेल 586 अंकों के साथ

    रैंक 2: संस्कृति ठाकुर 585 अंकों के साथ

    रैंक 2: किरण कुशवाहा 585 अंकों के साथ

    रैंक 3: अनिकेत शर्मा 584 अंकों के साथ

    रैंक 4: पलक अवस्थी 583 अंकों के साथ

    रैंक 4: आस्था सिंह 583 अंकों के साथ

    रैंक 5: एकता वेरका 582 अंकों के साथ

    रैंक 5: अथर्व श्रीवास्तव 582 अंकों के साथ

    रैंक 5: नैंसी वर्मा 582 अंकों के साथ

    रैंक 5: प्रांशी द्विवेदी 582 अंकों के साथ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+