VIDEO: दबंग बीजेपी विधायक के आगे नतमस्तक यूपी पुलिस
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस को बीजेपी विधायक के भतीजे की गाड़ी रोकना भारी पड़ गया। बता दें कि थाना गलशहीद क्षेत्र के हरपाल नगर चौराहे पर थाना गलशहीद पुलिस को चेकिंग करना उस समय मुसीबत बन गया जब चेकिंग के दौरान बीजेपी शहर विधायक रितेश गुप्ता के भतीजे की गाड़ी रोक ली गई। मौके पर विधायक सहित पहुंचे समर्थक सत्तारूढ़ विधायक के डर से पुलिस ने गाड़ी छोड़ दी।

जहां एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने विधायकों को नीतिबद्ध होने का पाठ पढ़ा रहे हैं। वहीं उधर दूसरी तरफ सत्ता का सुख भोग रहे शहर विधायक कैसे मुख्यमंत्री की नीतियों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वन इंडिया की टीम को जब कैमरे में इस घटना को कैद होता देखा तो विधायक समर्थक कैमरा रोकने लगे। फिलहाल इस मामले में कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications