VIDEO: देश के लिए शहीद होने वाले जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि इन्होंने दी है


मुरादाबाद। देश पर अपने प्राण न्यौंछावर करने वाले शहीदों को नमन करने के लिए हर भारतवासी अपने ढंग से श्रद्धासुमन अर्पित करता है। मुरादाबाद की आराध्यम सोसाइटी ने इसी क्रम में श्रद्धांजलि के लिए एक अनोखा कदम बढ़ा कर देश के शहीदों को नमन करने का प्रयास किया हैं और वो भी शहीदों के आश्रितों को अपनी हाउसिंग सोसाइटी में घर के लिए निःशुल्क जगह जगह दे कर।

moradabad aradhyam society gives land to build houses to martyr family member

जब देश के सैनिक की बात होती हैं तो प्रत्येक भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता हैं और जब देश की सरहद पर अपना कोई जवान वीरगति को प्राप्त होता हैं तो देश के नागरिकों जा अपनत्व शहीद के परिजनों के साथ हो जाता है। इन शहीदों के परिजनों के लिए भारत की सरकार की भी कई योजनाएं चल रही हैं जिनके चलते शहीदों के परिजनों को आर्थिक और सामाजिक मदद हो सके। इसी कड़ी में मुरादाबाद की आराध्यम सोसाइटी भी पिछले पाँच सालो से अपना भरपूर योगदान देने में लगी हुई है।

moradabad aradhyam society gives land to build houses to martyr family member

आराध्यम के चेयरमैन सचिन चौधरी ने बताया कि वह देश सेवा में लगे हैं और उनकी सोसाइटी के माध्यम से अब तक ऐसे नो शहीदों के परिजनों अपनी हाउसिंग सोसायटी में निशुल्क घर के लिए जगह दी गई और आगामी मार्च में भी कुछ परिजनों को जमीनें आवंटित की जाएंगी। आराध्यम सोसाइटी ऐसे बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रही हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उस तरह के लोगों में अपना संदेश पहुचाने के लिए एक टोल फ़्री नम्बर भी जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+