मुरादाबाद: पंजाब से बिहार जा रही निजी बस ट्रक से टकराई, 1 की मौत, कई घायल
मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में मंगलवार रात छठ पूजा के लिए पंजाब से श्रमिकों को बिहार के बेतिया जा रही प्राइवेट बस एक ट्रक से टकरा गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है, ये हादसा दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर हुआ, घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मौके पर पहुंची पुलिस मृतक और घायलों के स्वजन से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।
Recommended Video

हादसा करीब रात 8 बजे तब हुआ जब लुधियाना से एक निजी बस श्रमिकों को लेकर बिहार जा रही थी। तभी रामपुर की तरफ से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी। हादसे की वजह बस चालक का शराब के नशे में होना बताया जा रहा है, फिलहाल जांच जारी है।
सिद्धार्थनगर में भी सड़क हादसा
अभी दो दिन पहले भी सिद्धार्थनगर में भी ऐसा ही सड़क हादसा सामने आया था। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में सोमवार छह बजे मधुबेनिया कस्बे के पास बोलेरो गाड़ी पुलिया से टकरा गई थी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल थे। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे थे। बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए परिवार बिहार के मैरवा जा रहा था कि रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना पाकर सिद्धार्थनगर पुलिस मौके पर पहुंची। छह शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत
घटना नेशनल हाइवे 233 पर हुई। जिले के कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के निवासी अनिल परिवार के साथ बच्चे के मुंडन संस्कार में बिहार के मैरवा जा रहे थे। अनिल परिवार के साथ बोलेरो से निकले। गाड़ी मधुबेनिया चौराहे के पास पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां छह लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications