Video: बंदर ने बाइक से निकाली शराब, पुलिसकर्मी ने दौड़कर बचाया अपना ड्राई-डे का एडवांस स्टॉक

गांधी जी के तीन बंदरों और उनके संदेशों के बारे में तो आपने सुना ही होगा कि "बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो, बुरा मत कहो", लेकिन गांधी जयंती के दिन ही एक बंदर ने पुलिस महकमे की ऐसी तस्वीर दिखा दी, जिसकी हर तरफ चर्चा है। दरअसल, कानपुर में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक बंदर ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस परिसर में खड़ी बाइक की डिक्की से गांधी जयंती वाले दिन शराब की बोतल निकाल ली।

बोतल निकालने के बाद बंदर उसे खोलने की कोशिश करने लगा। इतने में वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बंदर को खदेड़ा और शराब की बोतल को उठाकर दोबारा डिक्की में डाल दिया। यह नजारा देख वहां मौजूद किसी ने इसको अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

monkey took out liquor bottle from the bike of a policeman in Kanpur Police Commissioner Office

Recommended Video

    Video: बंदर ने बाइक से निकाली शराब, पुलिसकर्मी ने दौड़कर बचाया अपना ड्राई-डे का एडवांस स्टॉक

    बता दें कि सोमवार को यानी गांधी जयंती वाले दिन कानपुर पुलिस ऑफिस में एक बंदर की हरकत ने पुलिसकर्मी की पोल खोलकर रख दी। चूंकि गांधी जयंती पर शराब की दुकाने बंद रहती हैं, इसलिए एक पुलिसकर्मी ने शराब की दो बोतलें एडवांस में ही खरीद ली थीं। उसने यह दोनों बोतलें अपनी बाइक की डिक्की में रखीं थी, जो वो बाइक समेत लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच गया। इसके बाद यहां उसने अपनी बाइक खड़ी कर दी।

    monkey took out liquor bottle from the bike of a policeman in Kanpur Police Commissioner Office

    उधर, पुलिस ऑफिस कैंपस में बंदरों की धमाचौकड़ी के बीच एक बंदर ने बाइक की डिक्की से शराब की बोतल निकाली और खोलने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बंदर को खदेड़ा और शराब की बोतलें उठाकर दोबारा डिक्की में रख दी। बोतलें तो बच गईं, लेकिन इस घटनाक्रम से पुलिसकर्मी की पोल जरूर खुल गई कि ऑफिस कैंपस में वह शराब की बोतले लेकर चला आया।

    वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने साथी की इस हरकत पर उसका मजाक भी उड़ाया। फिलहाल, बंदर की इस करतूत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हाे रहा है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि गांधी जयंती पर ठेके बंद है तो पूरा इंतजाम एडवांस है। तो कोई बोला कि बंदर ने पोल खोल दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+