Mock Drill In UP: पूरे यूपी में कुछ इस तरह हुआ मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट, लोगों में दिखा उत्साह

Mock Drill And Blackout Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट किया गया। इस दौरान आम लोगों ने प्रशासन का पूरा साथ दिया और इसके निर्देशों का पूरी तरह पालन किया। युद्धकाल जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए यह मॉक ड्रिल हुआ। इस दौरान तेज सायरन बजने लगा, बमबारी भी हुई लेकिन लोगों ने खुद को सुरक्षित रखने का तरीका सीखा। लखनऊ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद सहित कई जगहों पर यह मॉक ड्रिल हुआ।

ब्लैक आउट के समय पूर्ण अंधकार

पूरे प्रदेश में जिन जगहों पर ब्लैक आउट हुआ वहां निर्धारित समय के लिए पूरा अंधेरा हो गया। घरों, दुकानों, सड़को की लाइटें बुझ गई। जो लोग सड़क पर थे वे वही रुक गए।

mock drill in up

लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित मॉक ड्रिल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत माता के जयकारों से शुरुआत की। एनडीआरएफ द्वारा जैसे ही मॉक ड्रिल शुरू की गई, सायरन बजने लगा। दुश्मन की एयर स्ट्राइक से बचने के लिए ब्लैकआउट किया गया, नागरिकों ने सुरक्षित स्थानों की शरण ली।

दूसरे सायरन के साथ जब खतरा समाप्त हुआ, तब घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। फायर, चिकित्सा कर्मियों और रेस्क्यू टीमों ने घायलों की मदद की। नागरिकों को ध्वस्त ढांचे से बचाने और केमिकल हमले से निपटने के उपाय भी सिखाए गए।

mock drill in up

वाराणसी एयरपोर्ट पर 15 मिनट तक ब्लैक आउट किया गया। सभी लाइटों को बंद कर आपातकालीन स्थिति के लिए अभ्यास किया गया।

आगरा में बल्केश्वर के गणेश राम नागर सरस्वती विद्या मंदिर में माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दाैरान विभिन्न विभाग के आला अधिकारी माैजूद रहे। कैडेट्स, सिविल डिफेंस के वालंटियर आदि को बताया गया कि किसी भी हमले की स्थिति में आम लोगों की रक्षा किस तरह करनी है।

गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 18 स्थित अपेक्स दा फ्लॉरस सोसायटी में काल्पनिक हवाई हमले के के बाद ब्लैक आउट हुआ, बुलंदशहर में ब्लैक आउट के दौरान पूरा शहर अंधेरे में डूब गया।

mock drill

नोएडा में बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर पुलिस ने मॉक ड्रिल किया। बुधवार दोपहर को नोएडा जोन के डीसीपी रामबदन सिंह, एडीसीपी सुमित शुक्ला और एसीपी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सेक्टर 37 स्थित बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पहुंचे और सीआईएसएफ के साथ मिलकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया।

गोरखपुर के तारामंडल स्थित महंत दिग्विजय नाथ पार्क में मॉक ड्रिल किया गया। बमबारी हुई और ऐसे समय में बचने के उपाय बताए गए। सीएम सिटी में 7:30 से 8:30 बजे रात्रि में पूरी तरह ब्लैक आउट रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+