Paper leak: 'क्या अब और कोई सबूत चाहिए...', अखिलेश यादव ने शेयर किया बेदी राम का वीडियो

Paper leak news: एनडीए के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के गाजीपुर जिले के जखनिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक पर पेपर लीक मामले में शामिल होने का आरोप लगाने के बाद अब प्रदेश की योगी सरकार मुश्किल में फंसती नजर आ रही है।

इस मामले को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विपक्षी दल के नेताओं द्वारा वीडियो वायरल करते हुए विधायक बेदी राम के गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

mla-bedi-ram-paper-leak-do-we-need-any-more-proof-now-akhilesh-yadav

बुधवार को जहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से विधायक बेदी राम के खिलाफ आरोप लगाते हुए संदेश और वीडियो साझा किए थे, वहीं गुरुवार को सपा प्रमुख ने भी बेदी राम को लेकर सवाल उठाए।

समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक्स पर मैसेज शेयर करते हुए विधायक बेदी राम की गिरफ्तारी की मांग की है। अखिलेश यादव ने लिखा है कि क्या अब कोई और सबूत चाहिए भाजपाइयों द्वारा परसराय प्राप्त नेताओं के नैतिक पतन का, जो बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं।

अखिलेश यादव ने आगे लिखा है कि ऐसे माता-पिता जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया है, आज न केवल पछता रहे हैं बल्कि भविष्य में कभी भी भाजपा को वोट न देने की कसम खा रहे हैं। शर्मनाक, तुरंत गिरफ्तारी हो।'

बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
दरअसल सुहेलदेव समाज पार्टी के विधायक बेदी राम का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में विधायक बेदी राम पेपर लीक करने और नौकरी दिलवाने की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में विधायक बेदी राम यह भी कहते हुए सुन जा रहे हैं कि मैं कई राज्यों में भारतीय करता हूं 40-40 लोगों को नौकरी दिलवाई। बताया जा रहा है कि सरकारी नौकरी में जॉइनिंग लेटर न मिलने के बाद एक युवक अपने रुपए मांगने गया था और उसी ने यह वीडियो बना लिया। हालांकि वन इंडिया हिंदी द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने तथा विपक्षी पार्टियों के नेताओं द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद भी गुरुवार तक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश या फिर विधायक बेदी राम का अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+