राहुल गांधी ने बढ़ाया इस युवा महिला नेता का कद, बीच में उड़ी थी शादी की अफवाहें

रायबरेली। उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने प्रेस रिलीज जारी कर उनकी नियुक्ति की जानकारी दी। फिलहाल अदिति इजराइल के आधिकारिक दौरे पर हैं। कुछ समय पहले ऐसी अफवाहें उड़ी थी कि अदिति सिंह, राहुल गांधी से शादी करने जा रही हैं। बाद में अदिति ने यह कहकर उसका जोरदार खंडन किया था कि राहुल उनके भाई जैसे हैं।

MLA Aditi Singh became General Secretary of Women Congress

अदिति सिंह प्रियंका वाड्रा की करीबी मानी जाती हैं। अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री हासिल करने वाली अदिति ने अपने पिता की सीट से 2017 में पहली बार चुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की।

अदिति ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश की महिलाओं के लिए मुझे अभी बहुत कुछ करना है। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं महिलाओं की शिक्षा व उनसे जुड़ी अन्य समस्याओं के निदान के लिए काम करूं।

ब्रेजेश कुमार सिंह सीनियर सीटिजन ने अदिति को महिला महासचिव बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह रायबरेली और सभी विधानसभा के लोगों के खुशी की बात है। 2017 के विधानसभा के चुनाव में सदर विधानसभा से इनके पिता अखिलेश सिंह पांच बार विधायक रहे चुके है उसी सीट पर कांग्रेस के पद से करीब 90 हजार वोटों से विशाल जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+