यूपी: विश्वविद्यालय में बीएससी के छात्रों को 50 में से मिले 70 नंबर, मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल

आगरा। डॉ. भीमराब आंबेडकर विश्वविद्यालय एक बार फिर से चर्चाओं में है। इस बार चर्चा का कारण बीएससी के छात्रों को 50 में से 67, 68 और 70 नंबर देना का है। ऑनलाइन रिज़ल्ट की फोटो वायरल होने पर यह खुलासा हुआ है। विवि प्रशासन ने 15 जून तक रिजल्‍ट घोषित करने का दावा किया था, जिसके बाद विलम्‍ब होने पर विवि प्रशासन ने हड़बड़ी में आधे अधूरे रिजल्‍ट घोषित कर दिए है।

mistakes in bsc results of dr bhimrao ambedkar university agra

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्‍वविद्यालय प्रशासन ने 2018 का रिजल्ट 15 जून तक घोषित करने का दावा किया था, लेकिन रिजल्ट घोषित नहीं हो सका है। बीएससी अनिवार्य विषय ​फिजिकल एजूकेशन में छात्रों को पूर्णांक 50 में से 50 से ज्यादा अंक दे दिए गए हैं। किसी को 68, तो किसी को 67 अंक दे दिए गए हैं। ऐसा तब हुआ है, जब मार्कशीट की गड़बड़ी समाप्त करने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए अलग से टीमें लगाई गई हैं और कई बार मार्कशीट की जांच भी कराई गई।मार्कशीट में पूर्णांक से ज्यादा प्राप्तांक देने का मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

mistakes in bsc results of dr bhimrao ambedkar university agra

मार्कशीट में गड़बड़ी देख छात्र परेशान हैं, क्‍योंकि उन्‍हें अब पूर्णांक से अधिक प्राप्तांक देने पर मार्कशीट में संशोधन के लिए विवि में भटकना पड़ेगा। विवि में ऐसी व्यवस्था नहीं है कि छात्रों की मार्कशीट में तुरंत संशोधन किया जा सके। इस बाबत विवि रजिस्ट्रार का कहना है कि मानवीय त्रुटि है, जो दूर कर ली जाएगी। उनका कहना है कि समय से सभी रिजल्‍ट घोषित किए गए हैं, वहीं प्रैक्‍टिकल मार्क्‍स के बिना पूर्ण रिजल्‍ट घोषित करने में बताया कि जब तक प्रैक्‍टिकल मार्क्‍स नहीं मिले जाते, तब तक विवि सभी रिजल्‍ट पूर्ण से घोषित करने में अक्षम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+