विधानसभा चुनाव में असली विकल्प का दावा पेश करेगी कांग्रेस, प्रियंका ने कहा- थोपे नहीं जाएंगे उम्मीदवार

विधानसभा चुनाव में असली विकल्प का दावा पेश करेगी कांग्रेस, प्रियंका ने कहा- थोपे नहीं जाएंगे उम्मीदवार

लखनऊ, 11 सितंबर: जनता को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी क्रम में 'कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा: हम वचन निभाएंगे' नाम से निकालेगी। इस यात्रा का मकसद 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी खुद को असल विकल्प के रुप में पेश करेगी। यह यात्रा प्रदेश के सभी बड़े शहरों, कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा में भ्रष्टाचार, महंगाई, अपराध, महिला हिंसा व बेरोजगारी समेत कई मुद्दे उठाए जाएंगे। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बार उम्मीदवार जनता के ऊपर थोपे नहीं जाएंगे।

Mission UP 2022 Congress General Secretary Priyanka Gandhi Uttar Pradesh Assembly Election 2022

खुद को बेहतर विकल्प के रूप में पेश करेगी कांग्रेस
यह फैसला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सलाहकार और रणनीति कमेटी ने शुक्रवार (10 सितंबर) को हुई बैठक में लिया। बैठक में यात्रा के कार्यक्रमों की रूपरेखा और रूट निर्धारण के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कमेटी के सदस्यों के साथ कार्ययोजना बनाई गई। योजना के तहत 20 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएंगी। यात्रा के दौरान जनता को भाजपा के घोषणा पत्र के अपूर्ण वादों, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, महिला हिंसा, बेरोजगारी आदि पर सरकार को घेरा जाएगा। साथ ही, कांग्रेस की नीतियों से भी जनता को परिचित कराया जाएगा और एक बेहतर विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा।

बैठक में चुनावी रणनीति को लेकर हुई चर्चा
बता दें, प्रियंका गांधी ने बैठक में पार्टी की 'यूपी कांग्रेस चुनाव समन्वय समिति' के सदस्यों के साथ क्षेत्रवार चुनावी रणनीति को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने प्रदेश की सभी 58 हजार ग्राम सभाओं में इस माह के अंत तक कांग्रेस के ग्राम सभा अध्यक्ष और उनकी कमेटियों के गठन के निर्देश दिए। इस बैठक में कहा गया कि 20 सितंबर तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अभी तक लगभग 18 हजार ग्राम पंचायतों में ही कमेटियां बनीं हैं।

चुनाव में थोपे नहीं जाएंगे उम्मीदवार: प्रियंका गांधी
चुनाव समन्वय समिति की बैठक में पहली सूची के लगभग 40 नामों पर सहमति बन गई। प्रदेश के नेताओं ने उनसे अनुरोध किया कि पहले चरण के जो 40-50 प्रत्याशी तय हैं उनके नामों की जल्दी घोषणा कर दी जाए, ताकि कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ पाएगी। बाकी प्रत्याशियों पर भी जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया गया। जिस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कहा, इस बार उम्मीदवार थोपे नहीं जाएंगे। वहीं, नेताओं ने कहा कि बाहरी नेताओं को टिकट देने से परहेज किया जाए क्योंकि वे हारने के बाद पार्टी छोड़ जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+