Mission Shakti: 5.1 लाख बालिकाओं को मिली महिलाओं के अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Mission Shakti News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर के उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों और केजीबीवी में महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों तथा उनके कल्याण के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जनजागरूकता अभियान में 5.12 लाख विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह कार्यक्रम बालिकाओं, शिक्षिकाओं और अभिभावकों को सशक्तिकरण के कानूनी और वित्तीय उपकरणों से अवगत कराने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आत्मरक्षा, शिक्षा और वित्तीय स्वतंत्रता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

cm yogi

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 सितम्बर को मिशन शक्ति 5.0 अभियान की शुरुआत की गयी थी और अब बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के नेतृत्व में यह गतिशील है।

इन विषयों पर हुई चर्चा, दी गयी जानकारी
इस कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं के अधिकारों तथा योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इनमें बालिकाओं के लिए निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार, घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत सुरक्षा और कानूनी उपाय, बाल विवाह निषेध अधिनियम और इसके दुष्परिणाम, समाज के हर क्षेत्र में लैंगिक समानता और सम्मान का महत्व, महिला एवं बाल अधिकारी की भूमिका और सेवाएं, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, ज्योति उज्जवला योजना और 1090 महिला हेल्पलाइन,

बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, बालिकाओं की उच्च शिक्षा और विवाह के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए जननी सुरक्षा योजना, हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर (सखी), गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला उद्यमियों के लिए मुद्रा योजना, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और बाल सेवा योजना और संपत्ति में अधिकार और अन्य कल्याणकारी योजनाएं शामिल रहीं। इस दौरान शिक्षक और विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शंकाओंका समाधान किया और उन्हें आत्मविश्वास और जागरूकता के साथ अपने अधिकारों का सही उपयोग करने की प्रेरणा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+