यूपी: छेड़खानी का विरोध करने पर घर से बेटियों को उठाने आ गए मनचले

शामली। उत्तर प्रदेश के भवन थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट कर परिजनों को घायल कर नाबालिग बेटियों को उठाने के प्रयास का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के साथ स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िताओं के माता-पिता व दादा सहित पांच लोगों को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पिता ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

स्कूल आते-जाते समय करते थे छेड़खानी

स्कूल आते-जाते समय करते थे छेड़खानी

जनपद शामली के भवन थाना निवासी एक पिता ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी दो बेटियां हैं। मोहल्ले के ही राजा व छोटू पुत्र शिवकुमार पिछले काफी समय से स्कूल में आते जाते समय छेड़छाड़ करके परेशान करते हैं। जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर उन पर हमला बोल दिया। हमले में उनके घर के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने उनकी बेटी का अपहरण कर घर से ले जाने की कोशिश भी की है। घायल पीड़ित परिवार व अपनी पुत्रियों सहित थाने में पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी गई है। वहीं वारदात को अंजाम दे आरोपी घर से फरार हो गये हैं।

पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने के आरोप

पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने के आरोप

नाबालिग पीड़िता ने बताया कि हमारे साथ स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ करते थे। मैंने अपने घर पर बताया तो मेरे घरवालों ने उनके मां-बाप को शिकायत की जिसके बाद देर रात को उन्होने घर में घुसकर मेरे परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर मेरे बड़े पापा को घायल कर मुझे उठाकर ले जाने का प्रयास किया है। घायल पीड़ित ओमपाल ने बताया कि रोज घर में ईंट-पत्थर फेंकते हैं और स्कूल में लड़की पढ़ने जाती है, उस वक्त छेड़छाड़ करते हैं। रात को घर में छह, सात लोगो ने घुसकर मारपीट की है।

पीड़ित लड़कियों को मां ने बताया कि तीन माह पहले भी दोनों आरोपियों ने उनकी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की थी जिसकी शिकायत उन्होंने थाना भवन पुलिस को की थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिया कोई कार्रवाई नहीं की थी, जिसके कारण उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

एसपी ने कहा, कर रहे हैं कार्रवाई

एसपी ने कहा, कर रहे हैं कार्रवाई

एसपी शामली देव रंजंन वर्मा ने बताया कि थाना भवन में एक मामला संज्ञान में आया है जिसमें दो परिवारों में काफी समय से विवाद चल रहा है। इसमें एक परिवार के घर में घुसकर दूसरे परिवार के साथ लडाई-झगड़ा किया है। उनकी दो लड़कियों के साथ छेड़खानी की है। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज कर एक अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है। दो लड़के जो फरार चल रहे हैं उनको जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्वाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+