यूपी: गाजियाबाद में थाने से कुछ दूर बदमाशों ने डाली 2 करोड़ की डकैती

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को फिर से खुली चुनौती दी है। बदमाशों ने दिन-दहाड़े साहिबाबाद थाना क्षेत्र के व्यस्त इलाके श्याम पार्क में ज्वैलर्स की दुकान से 2 करोड़ की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जबकि घटनास्थल से पुलिस थाना कुछ ही दूरी पर है।

बाइक सवार बदमाशों ने डाली डकैती

बाइक सवार बदमाशों ने डाली डकैती

जानकारी के अनुसार, घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के श्याम पार्क एक्टेंशन की है। यहां पटेल नगर निवासी राहुल वर्मा की श्याम पार्क में स्थित प्रेम श्री ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। बुधवार को साहिबाबाद थाने से कुछ दूर दिन में करीब एक बजे दो बाइक सवार बदमाश आए और सीधे शोरुम में घूस गए। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते बदमाशों ने वहां मौजूद राहुल व दो अन्य कर्मचारी सूरज व अमन को पिस्टल की नोक पर ले लिया और दूकान में लूटपाट करने लगे।

घटना सीसीटीवी में हुई कैद

घटना सीसीटीवी में हुई कैद

बदमाश शोरुम से दो कट्टों में भरकर सोने हीरे और चांदी के जेवरात लेकर आसानी से फरार हो गए। जाते-जाते बदमाशों ने फायरिंग भी की। यह पूरी घटना शोरुम में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। बता दें कि पीड़ित ज्वैलर्स के अनुसार दुकान में रखी करीब 2 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और कैश पर बदमाशों ने हाथ साफ किया है। हालांकि अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है कि आखिरकार डकैती कितने की हुई है।

पुलिस ने कहा जल्दी गिरफ्त में होंगे बदमाश

पुलिस ने कहा जल्दी गिरफ्त में होंगे बदमाश

राहुल ने घटना की जानकारी 100 नंबर पर कॉल कर दी। दिन दहाड़े लूट की सूचना मिलते पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत ही संबंधी थाने की पुलिस के अलावा आईजी राम कुमार, एसएसपी वैभव कृष्ण, एसपी सिटी श्लोक कुमार, सीओ राकेश कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित से घटना के बारे में पूछताछ की। वहीं पुलिस कप्तान वैभव कृष्ण का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+