UP: मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 11 लोगों की जलकर मौत, कैसे हुई दुर्घटना?

Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, जिनमें एक बोलेरो, एक कार और एक कंटेनर शामिल थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन में तुरंत आग लग गई। आग की लपटें इतनी तीव्र थीं कि उसमें सवार सभी यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और 9 लोगों की जलकर मौत हो गई। मीडिया रिपेार्ट के अनुसार इस हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हो गई है जिसमें ट्रक का खलासी और ड्राइवर भी शामिल हैं।

Mirzapur

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और 11 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की। फ़िलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। हादसे के बाद वाराणसी-रीवा हाईवे पर लंबा जाम लग गया और पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी तुरंत राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

कैसे हुआ ये भीषण हादसा?

वाराणसी-रीवा हाईवे हाईवे पर ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का घुमान मोड़ के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ है। पुलिस की शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश से आ रहे एक ट्रेलर और पीछे चल रहे ट्रक के बीच फंसी बोलेरो व स्विफ्ट डिजायर कारों को, पीछे से आए चना लदे अनियत्रित ट्रक ने टक्कर मारी। ये टक्‍कर इतनी भीषण थी कि इसमें बोलेरे और कार आगे ट्रेलर से भिड़कर आग लग गई। जिसमें सवार लोग आग की चपेट में आ गए।

11 लोगों की मौत

दाेनों प्राइवेट वाहनों में सवार 9 लोग घटनास्थल पर ही जिंदा जल कर मौत हो गई, जिनमें बोलेरो के 8 यात्री दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल और स्विफ्ट डिजायर का ड्राइवर की शामिल था। इसके अलावा ट्रक के ड्राइवर और खलासी की भी मौत हो गई है। हाला‍ंकि शवाें की पहचान अभी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+