UP News: बांदा में हैवानियत की सारी हदें पार, घर में घुसकर लूटी आबरू,लड़की का सिर भी फोड़ा, जानिए मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा में 12वीं में पढ़ने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती घर में अकेली थी और उसके माता-पिता खेत पर गए थे। इसी समय गंदी नियत के साथ एक युवक घर में घुस गया और लड़की के साथ गंदी हरकतें करने लगा। लड़की ने मना किया, तो शख्स मारपीट पर उतर आया और मुंह बंद कर बलपूर्वक दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि लड़की नाबालिग है, लेकिन आरोपी उसके साथ बेहद ही क्रूरता के साथ पेश आया। आरोपी पर इस कदर हैवानियत सवार थी कि उसने लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया।विरोध करने पर सिर भी फोड़ दिया।बहरहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

up news jpg

यह भी पढ़ें मेरी मदद कीजिये, सुनसान सड़क पर अकेली हूं, सादे कपड़ों में महिला ACP ने मांगी मदद

पुलिस ने बताया कि जब आरोपी दुष्कर्म कर रहा था, तब लड़की की चीख-पुकार सुनकर उसका 10 साल छोटा भाई मौके पर पहुंचा, तो आरोपी ने उसका भी सिर फोड़ दिया।इस मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

स्वामी प्रसाद ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि जनपद बांदा के थाना मटौन्ध की 12वीं कक्षा की दलित छात्रा के साथ मारपीट व बलात्कार की घटना की एफआइआर. होने के बावजूद अभीतक गिरफ्तारी न होना अत्यन्त चिन्तनीय और निन्दनीय है। मुख्यमंत्री जी क्या ऐसा इसलिए कि बलात्कारी शिवम सिंह है?

इधर पूरे मामले पर जानकारी एएसपी शिवराज ने दी। उन्होंने कहा कि मटौंध थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसमें दुष्कर्म और एससीएसटी धाराओं में मार्ग कायम कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें CG Congress Nyay Yatra: पूर्व CM बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा पर साधा निशाना, कहा- कवर्धा जल रहा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+