स्‍कूल से वापस लौट रही नाबालिग को चार लोग अगवा कर ले गए जंगल में, किया गैंगरेप और सड़क किनारे फेंक दिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक नाबालिग छात्रा को पहले किडनैप किया गया फिर जंगल में ले जाकर बंदूक की नोक पर गैंगरेप किया गया। छात्रा के परिजनों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य और उसके चार साथियों पर अपहरण कर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि छात्रा को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा कोतवाली सहपऊ क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है।

स्‍कूल से वापस लौट रही नाबालिग को चार लोग अगवा कर ले गए जंगल में, किया गैंगरेप और सड़क किनारे फेंक दिया

वह शाम को जब स्कूल से घर लौट रही थी। तभी क्षेत्र के जलेसर रोड पर कार सवार पूर्व जिला पंचायत के सदस्य ने अपने साथियों के साथ उसे जबरन कार में बैठा लिया। जंगल में ले जाकर अपने चार साथियों के साथ बंदूक की नोक पर गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद जब छात्रा की हालत बिगड़ी तो आरोपी उसे गांव के पास ही फेंक कर फरार हो गए। उन्‍होंने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी छात्रा घर पहुंची। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने रविवार को पुलिस में तहरीर दी। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्रा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस की कई टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+