VIDEO: हादसों के बाद भी नहीं सुधरा रेलवे, नाबालिग बच्चे कर रहे ट्रैक की सफाई
हापुड़। यूपी में लगातार बढ़ रहे रेल हादसे के बाद भी रेलवे विभाग के अधिकारी सुनने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला हापुड़ का है जहां नाबालिगों के हाथ में रेलवे ट्रैकों की जिम्मेदारी दी गयी है। आप तस्वीरों में भी साफ देख सकते है कैसे नाबालिग बच्चे रेलवे ट्रैक की सफाई कर रहे है। जब इस मामले में रेलवे विभाग के अधिकारियो से बात करने की कोशिश की तो अधिकारियो ने मामले में चुप्पी साध ली है।

लगातार हो रहे ट्रेन हादसों के बाद भी रेलवे विभाग जागने को तैयार नहीं है। यूपी के जनपद हापुड़ में रेलवे विभाग की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली है जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा हो सकता है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के पिलखुवा रेलवे स्टेशन के रेलवे गेट नं. 85 पर नाबालिग बच्चे रेलवे लाइन साफ करते मिले है। नाबालिग बच्चे रेलवे ट्रैक साफ कर रहे हैं जबकि रेलवे सफाई कर्माचारी मौके से नदारद हैं।
बच्चों द्वारा रेलवे लाइन साफ कराने का यह वीडियो वायरल भी हो रहा है लेकिन सबसे बड़ी बात ये है की जब रेलवे विभाग ने रेलवे लाइन साफ करने के लिए कर्मचारी रख रखे है तो फिर इन बच्चो से क्यों लाइन साफ कराइ जा रही है? जब बच्चों से पूछा गया तो बच्चो का कहना है की हम गोला बेचते है फाटक पर कर्मचारी मूलचंद से बात की तो उनका कहना है की ये बच्चे मेरी हेल्प कर रहे है।
देखें वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications