Milkipur By Election Result: मिल्कीपुर सीट से किसके सिर सजेगा ताज? BJP-SP में कांटे की टक्कर
Milkipur By Election Result Latest News Hindi Ayodhya Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को मतदान संपन्न हो चुका है। यहां मतदान के बाद मतदाता परिणाम को लेकर बेहद उत्साहित है जो आज आयेगा। मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है।
मिल्कीपुर सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि अन्य पार्टियां भी समीकरण को प्रभावित करेंगी। बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान और समाजवादी पार्टी उम्मीदवार अजीत प्रसाद अपने अपने जीत का दावा कर रहे हैं। इस सीट पर 65.25 प्रतिशत शानदार मत पड़े हैं।

UP News: जीरो पावर्टी के पहले लाभार्थी राम सागर को मिली अशोक लीलैंड में नौकरी, खिल उठा परिवार का चेहरा
मिल्कीपुर सीट पर कुल दस उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है। यहां 3.58 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 1.40 लाख दलित हैं,जिसमे 50 हज़ार पासवान जबकि बाकी कोरी और जाटव समुदाय से हैं। इस सीट पर 50 हज़ार ओबीसी, 60 हज़ार ब्राह्मण, 50 हज़ार यादव, 30 हज़ार मुस्लिम और 25 हज़ार राजपूत मतदाता हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। राजकीय इंटर कॉलेज पर वोटों की गिनती की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications