Milkipur By Election Result: बीजेपी ने कैसे किया कमबैक? अयोध्या का बदला मिल्कीपुर में
Milkipur Upchunav Result 2025: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर देश ही नहीं विदेशों में रहने वाले लोगों की नजर थी। अयोध्या प्रभु श्री राम की नगरी है। पिछले साल यहां भव्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी किया गया था। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इसके बाद भी बीजेपी को यहां से लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। तरह तरह की बातें हुई।
चंद्रभानु पासवान और अजीत प्रसाद
अब समय आ गया अयोध्या की मिल्कीपुर विधान सीट का जो सपा के अवधेश प्रसाद के संसद बनने के बाद खाली हो गई थी। 5 फरवरी को मतदान हुआ और आज परिणाम आ गए। इस सीट से बीजेपी के चंद्रभानु पासवान तो सपा से अजीत प्रसाद ने अपनी दावेदारी की थी।

31वें राउंड की समाप्ति तक चंद्रभानु को 1 लाख 46 हजार 397 वोट मिले, जबकि अजीत प्रसाद को 84 हजार 687 वोट मिले। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक अंतिम 31वें राउंड की समाप्ति में चंद्रभानु ने 61 हजार 710 वोट से जीत दर्ज की है।
बीजेपी ने कैसे किया कम बैक
अयोध्या लोकसभा चुनाव में हार मिलने के बाद मिल्कीपुर बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा बनी हुई थी। पीएम मोदी, सीएम योगी सभी के लिए यह सीट खास है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद से ही बीजेपी ने मंथन शुरू कर दिया। हार के कारणों की तलाश और फिर उसमें सुधार। बीजेपी की यह रणनीति बन गई। सीएम योगी ने यहां फोकस किया। लगातार दौरा हार के बाद से ही शुरू कर दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक की। जमीनी स्तर पर लोगों से संपर्क किया। उनकी समस्याओं की तरफ गंभीरता से रुख किया। जनता को लगा अब इस सीट पर सपा नहीं बल्कि बीजेपी को जीतना चाहिए। जनता ने मूड बनाया और बीजेपी के खाते यह सीट दे दी।सिर्फ पासवान नहीं बल्कि हर वर्ग के लोगों ने चंद्रभानु पासवान को वोट दिया। ऐसा लग रहा है बीजेपी ने अयोध्या की हार का बदला मिल्कीपुर में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications