Milkipur By Election Result: मिल्कीपुर में बीजेपी की जीत और सपा की हार की 5 बड़ी वजहें
Milkipur By Election Result: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को बड़े अंतर से हरा दिया। यह जीत बीजेपी के लिए खास मायने रखती है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।
मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत सपा और भाजपा दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण थी। इस उपचुनाव में भाजपा की जीत और सपा की हार के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण सामने आये। आइए जानते हैं वो 5 बड़े कारण जिन्होंने इस चुनाव का रुख भाजपा के पक्ष में मोड़ दिया।

1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रियता
इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रियता बीजेपी के लिए गेमचेंजर साबित हुई। चुनाव की घोषणा से पहले ही योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और मिल्कीपुर में कई दौरे किए और सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने चुनाव प्रचार में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मतदाताओं को सीधे साधने में सफल रहे।
2. बेहतर चुनावी रणनीति और बूथ मैनेजमेंट
बीजेपी ने इस उपचुनाव में बूथ स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। पार्टी ने हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की विशेष टीम तैनात की, जो मतदाताओं तक सीधे पहुंचने में सफल रही। पिछली बार जिन बूथों पर बीजेपी को अपेक्षाकृत कम वोट मिले थे, उन पर विशेष ध्यान दिया गया। इस प्रभावी चुनावी रणनीति ने पार्टी को बढ़त दिलाई।
3. सपा की कमजोर रणनीति और नेतृत्व की निष्क्रियता
जहां बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी, वहीं समाजवादी पार्टी चुनाव प्रचार में पिछड़ती नजर आई। पार्टी का नेतृत्व इस सीट को लेकर उतना सक्रिय नहीं दिखा, जितना बीजेपी दिखी। अखिलेश यादव ने इस चुनाव में व्यक्तिगत रूप से ज्यादा ध्यान नहीं दिया, जिससे सपा कार्यकर्ताओं में भी जोश की कमी देखी गई।
4. जातीय समीकरणों को बीजेपी ने बेहतर तरीके से साधा
लोकसभा चुनाव के दौरान पासी और दलित वोटों का बड़ा हिस्सा सपा के पक्ष में चला गया था। लेकिन इस बार बीजेपी ने खुद पासी समुदाय से उम्मीदवार उतारा, जिससे यह समीकरण बीजेपी के पक्ष में आ गया। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और सवर्ण मतदाता पहले से ही बीजेपी के साथ बने हुए थे, जिससे सपा की हार सुनिश्चित हो गई।
5. मोदी-योगी ब्रांड और विकास कार्य
बीजेपी ने इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास योजनाओं को केंद्र में रखा। राम मंदिर, सड़क निर्माण, बिजली, पानी और रोजगार जैसी योजनाओं का उल्लेख कर मतदाताओं को अपने पक्ष में किया।












Click it and Unblock the Notifications