Milkipur by-election: बीजेपी की बड़ी बढ़त, अखिलेश यादव का हमला- 'चुनावी तंत्र का हुआ दुरुपयोग!'

Milkipur by-election: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। पहले राउंड से ही बीजेपी ने बढ़त हासिल कर ली थी, जो अब तक बरकरार है। अब तक 60,000 से अधिक वोटों का अंतर हो चुका है, जिससे बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस चुनाव पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए और बीजेपी पर प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

milkipur by election 2024 result bjp

उन्होंने कहा कि बीजेपी पीडीए वोटबैंक की बढ़ती ताकत से डरकर चुनाव में धांधली कर रही है। अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि बीजेपी वोट के बल पर नहीं, बल्कि चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश कर रही है। ऐसी धांधली किसी एक सीट पर तो संभव है, लेकिन पूरे प्रदेश में नहीं चलेगी।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये 'चार सौ बीसी' नहीं चलेगी।

इस बात को भाजपावाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था। पीडीए मतलब 90% जनता ने ख़ुद अपनी आँखों से ये धांधली देखी है। ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आँखों-में-आँखें डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा।

जिन अधिकारियों ने चुनावी घपलेबाजी का अपराध किया है वो आज नहीं तो कल अपने लोकतांत्रिक-अपराध की सज़ा पाएंगे। एक-एक करके सबका सच सामने आएगा। न क़ुदरत उन्हें बख़्शेगी, न क़ानून। भाजपाई उनका इस्तेमाल करके छोड़ देंगे, उनकी ढाल नहीं बनेंगे।

जब उनकी नौकरी और पेंशन जाएगी तो वो अपने बच्चों, परिवार और समाज के बीच अपमान की ज़िंदगी की सज़ा अकेले भुगतेंगे। लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+