तिरंगा यात्रा में हिंदू युवा वाहिनी ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, वीडियो से खुली पोल
शाहजहांपुर।
यूपी के शाहजहांपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान खुद ही हमला कर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। एक वीडियो ने साजिश की पोल खोल कर रख दी है। यहां पहले तो युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लगे डंडों से पहले युवक को बुरी तरह से पीटा था और बाद में एक समुदाय विशेष के युवकों पर तिरंगा यात्रा पर हमला करने का आरोप लगा दिया था। पुलिस और प्रशासन की सूझबूझ से मामला टल गया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
हमले में दो कार्यकर्ता हुए थे घायल
वायरल वीडियो 31 जनवरी का है। इसी दिन यहां के तिलहर इलाके में तिरंगा यात्रा के दौरान हिंदू युवा वाहिनी के दो कार्यकर्ता घायल हो गये थे। उस वक्त हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अफवाह फैला दी कि तिरंगा यात्रा पर दूसरे समुदाय के युवकों ने हमला किया है जिसके बाद इलाके में माहौल गर्म हो गया था।

सामने आई युवा वाहिनी की असलियत
वीडियो वायरल होने पर हिंदू युवा वाहिनी की असलियत सामने आ गई। वीडियो में तिरंगा लगे डन्डे से ही ब्रजेश नाम के युवक को कुछ लोग मिलकर बुरी तहर से पीट रहे हैं जो युवा वाहिनी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। किसी विवाद पर इनकी आपस में मारपीट हो गई।

दूसरे समुदाय पर लगाया हमले का आरोप, फैला था तनाव
इसके बाद इसी विवाद में गोविन्द और प्रद्युम्न नाम के दो कार्यकर्ताओं के भी चोटें आयी थीं। इसके बाद अफवाह फैलाई गई कि दूसरे समुदाय के लोगों ने तिरंगा यात्रा पर हमला किया। एसपी के बी सिंह ने भी बताया है कि एक ही पक्ष के लोगों में मारपीट हुई, कुछ देर के लिए अफवाह की वजह से माहौल तनावपूर्ण हुआ था लेकिन फिर मामला शांत कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications