मेरठ हत्याकांड: कौन हैं वकील रेखा जैन, जो लड़ेंगी मुस्कान-साहिल का केस, दोनों ने कहा- मां-बाप नहीं कर रहे मदद

Meerut Saurabh Rajput Death: मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी (27) और साहिल शुक्ला (27) को कोर्ट की ओर से सरकारी वकील मिल गया है। साहिल और मुस्कान दोनों ने सरकारी वकील की मांग की थी। अपर जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उनकी पैरवी के लिए मेरठ की वरिष्ठ वकील रेखा जैन को नियुक्त किया है।

रेखा जैन अब साहिल और मुस्कान का केस लड़ेंगी। रेखा जैन को नासिर अहमद, अंबर सहारण और चंद्रिका कौशिक असिस्ट करेंगे। ये सभी वकील रेखा जैन के पैनल में शामिल होंगे। रेखा जैन एक सरकारी वकील हैं और कोर्ट की ओर से साहिल और मुस्कान की पैरवी के लिए उनको नियुक्त किया गया है इसलिए वो बिना फीस के मुकदमा लड़ेंगी।

Meerut Saurabh Rajput Death

कुछ ही दिनों में रेखा जैन साहिल और मुस्कान से मिलने जेल जाएंगी और केस की डिटेल लेंगी। दूसरी और सौरभ राजपूत के परिवार वालों ने फिलहाल केस के लिए अपना वकील तय नहीं किया है।

who is Meerut Advocate Rekha Jain: कौन हैं वकील रेखा जैन?

अधिवक्ता रेखा जैन चीफ लीगल एडवोकेट डिफेंस काउंसिल हैं। रेखा जैन को 10 सालों से ज्यादा वकालत प्रैक्टिस का अनुभव है।

रेखा जैन पिछले 2 सालों से चीफ लीगल एडवोकेट डिफेंस काउंसिल के पद पर कार्यरत हैं। चीफ लीगल एडवोकेट डिफेंस काउंसिल पद के लिए किसी भी अधिवक्ता को 10 सालों से ज्यादा प्रैक्टिस होना जरूरी है।

मेरठ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सचिव उदयवीर सिंह ने कहा है कि रेखा जैन जल्द ही जेल में जाकर साहिल और मुस्कान से बातचीत करेंगी। उन्होंने कहा कि धारा 12 के तहत निःशुल्क अधिवक्ता देने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि अब तक मेरठ में 780 बंदियों को एक साल में वकील उपलब्ध कराए गए हैं।

मुस्कान ने कहा था- मेरे मां-बाप नहीं कर रहे हैं मदद, आप दीजिए सरकारी वकील

मेरठ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया है कि मुस्कान ने उनके सामने सरकारी वकील की मांग की थी। उन्होंने बताया कि मुस्कान ने मेरे सामने एक रिक्वेस्ट की थी...जब मैंने उससे बात की तो वो एक प्रार्थना पत्र लेकर आई, जिसमें उसने सरकारी वकील दिलवाने की बात कही थी। जिसके बाद हमने उस प्रार्थना पत्र कोर्ट भेजा।

मुस्कान ने कहा था, ''सौरभ की मौत के बाद, मेरे माता-पिता ने हमसे नाता तोड़ लिया है। मेरे मां-बाप ही, मेरी कोई मदद नहीं कर रहे हैं, इसलिए हम अब सरकारी वकील चाहिए...जो हमारा पक्ष कोर्ट में रख सके।''

बता दें कि सौरभ की हत्या के बाद से मुस्कान के माता-पिता ने उससे पल्ला झाड़ लिया है। मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी और मां कविता रस्तोगी ने यहां तक कह दिया कि वो कभी भी अब अपनी बेटी से मिलने जेल नहीं जाएंगे। मुस्कान के माता-पिता ने अपनी बेटी के लिए फांसी की सजा की मांग की है। मुस्कान के माता-पिता ने यह भी कहा है कि वो सौरभ को इंसाफ दिलाने के लिए बेटी के खिलाफ गवाही देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+