मेरठ हत्याकांड का एक और काला सच, सौतेली निकली कातिल मुस्कान की मां, बैंक खाते की डिटेल ने पलट दिया पूरा केस
Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मेरठ में पूर्व में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत के मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे और सच सामने आ रहे हैं। सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी (27) ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (27) के साथ मिलकर 3 मार्च 2025 की रात की। केस में अब मुस्कान की मां कविता रस्तोगी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में ये सामने आया है कि कविता मुस्कान की सौतेली मां है। जी हां, ये वही मां है...जो मीडिया के सामने आकर रो-रोकर अपनी कातिल बेटी के लिए फांसी की मांग कर रही थी।
मुस्कान की मां कविता रस्तोगी भी अब पुलिस जांच के घेरे में है। सौरभ राजपूत के परिवार वालों द्वारा पैसों को लेकर मुस्कान के घर वालों पर लगाए गए सभी आरोपों की जांच अब पुलिस ने शुरू कर दी है। जांच के दौरान सौरभ, मुस्कान और कविता के बैंक खातों से सामने आई जानकारी ने पूरा केस पलट कर रख दिया है। सौरभ राजपूत के भाई बबलू का दावा है कि मुस्कान के माता-पिता भी पूरे हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं।

सौरभ राजपूत के बैंक खाते के 6 लाख रुपये का सच!
मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम के मुताबिक जांच में ये सामने आया है कि सौरभ राजपूत के बैंक अकाउंट में लगभग 6 लाख रुपये थे। जिसमें से एक लाख रुपये सौरभ ने मुस्कान के अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। सबसे हैरानी की बात ये है कि मुस्कान की मां कविता के बैंक अकाउंट में भी पैसे भेजे गए थे। अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में लगी है कि इन पैसों का इस्तेमाल कब-कब और कहां-कहां हुआ। पुलिस इस केस में अब पैसों के एंगल पर जांच कर रही है।
सौरभ राजपूत के भाई बबलू ने मुस्कान और उसके परिवार पर लगाए कई गंभीर आरोप
सौरभ राजपूत के भाई बबलू ने कहा है कि सौरभ लंदन से लाखों पाउंड लेकर आया था। वो पैसे भाई ने मुस्कान के परिजनों के अकाउंट में भेजे थे। बबलू ने यह भी दावा किया कि मुस्कान के परिवार वालों ने सौरभ के पैसे से ही मकान खरीदा है। सौरभ के पैसों से ही आईफोन खरीदा गया।
प्रेमी साहिल शुक्ला को लेकर बबलू ने कहा कि हमने उसको पहले कभी नहीं देखा था...ना ही हमारे परिवार में से कोई भी उसे जानता था। बबलू ने बताया कि सौरभ के लंदन जाने से पहले मुस्कान किसी के साथ भाग गई थी। उसने बताया कि मुस्कान हीरोइन बनने के लिए भी घर से भागी थी। उन्होंने बताया कि सौरभ से हमने तलाक के लिए केस भी फाइल करवाया था लेकिन तलाक नहीं हो पाया था।
आरोपी मुस्कान की मां कविता बोली- मेरी बेटी ने बहुत बड़ी गलती की है
सौरभ राजपूत मर्डर केस पर आरोपी मुस्कान की मां कविता ने कहा था,
"मैं सभी बच्चों से कहना चाहती हूं कि अपने माता-पिता से कभी कुछ मत छिपाओ। मेरी बेटी ने बहुत बड़ी गलती की है। मैं उससे लगातार पूछती थी कि उसे क्या परेशानी है, लेकिन उसका वजन कम होता रहा; 2 साल में उसका 10 किलो वजन कम हो गया। उसने हमसे बहुत सी बातें छिपाईं और इसीलिए आज वो जेल में है। हमें नहीं पता कि उसका ब्रेनवॉश किया गया था या उसने ड्रग्स लिया था... अगर उसने हमसे कुछ शेयर किया होता, तो उसकी ये हालत नहीं होती...।''












Click it and Unblock the Notifications